Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 11: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ब्लॉकबस्टर या फुस्स? कमाई से हुआ खुलासा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jun 2025 11:33 AM
Sitaare Zameen Par Digital Release
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 11: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' के 11वें दिन की कमाई जारी कर दिए गए हैं. फिल्म ने अब तक कुल 122.92 करोड़ पार कमाई कर डाली है. ऐसे में जानिए फिल्म की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 11: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है. 21 जून को रिलीज हुई यह फिल्म ना सिर्फ शानदार रिव्यू बटोर रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार धमाल मचा रही है. फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं और बच्चों की परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों को खूब इमोशनल किया है. यह एक ऐसी कहानी है जिसमें कॉमेडी, इमोशन और मैसेज – तीनों का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिलता है. ऐसे में आइए बताते हैं 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
11वें दिन की कमाई – हिट या फुस्स?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ ने अपने 11वें दिन लगभग 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 122.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव हो सकते हैं.
सितारे जमीन पर का डे वाइज कलेक्शन
Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.75 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.65 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.75 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 0.04 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Total Collection- 122.92 करोड़ रुपये
यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब हो रही है, जबकि इसे काजोल की ‘मां’ और विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ से सीधा मुकाबला भी मिल रहा है. फिर भी ‘सितारे जमीन पर’ अपनी इमोशनल स्टोरीलाइन और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










