Singham Again Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 4 हफ्ते में कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Nov 2024 10:40 PM

विज्ञापन

Singham Again Box Office Collection

Singham Again Worldwide Collection: रोहित शेट्टी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. चेन्नई एक्सप्रेस के बाद उनकी झोली में 400 करोड़ की कमाई करने वाली एक और फिल्म सिंघम अगेन जुड़ गया है.

विज्ञापन

Singham Again Worldwide Collection: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने साल 2024 में रिलीज हुई कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कॉप ड्रामा कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 के साथ रिलीज हुई थी. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड सिंघम अगेन ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

सिंघम अगेन ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

29 दिनों में अजय देवगन और करीना कपूर खान की कॉप ड्रामा ने 243.08 करोड़ की नेट कमाई कर ली है. पुष्पा 2 की रिलीज तक उम्मीद है कि फिल्म 275 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी. सिंघम अगेन की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 400.20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

रोहित शेट्टी की इन 2 फिल्मों ने 400 करोड़ में की थी एंट्री

रोहित शेट्टी की 400 करोड़ क्लब में दो फिल्मों ने एंट्री की. पहली चेन्नई एक्सप्रेस (422 करोड़) और दूसरी सिंघम अगेन (400.20 करोड़). अजय देवगन ने इससे पहले दुनिया भर में अपनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को पीछे छोड़ दिया है. सिंघम अगेन पुलिस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जिसने 400 करोड़ क्लब में एंट्री की है. इससे पहले सिंघम रिटर्न्स ने दुनिया भर में 201 करोड़ की कमाई की थी.

Also Read- Box Office Report: मंजुलिका के डर से बाजीराव की बोलती बंद, जानें तीसरे शनिवार को कितनी हुई कमाई

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 फ्लॉप हुई या हिट, जानें दो हफ्तों में फिल्म ने की कितनी कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola