Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, रोहित शेट्टी बोले- यही हमारी असली कमाई

Updated:
विज्ञापन
Rohit shetty

Rohit shetty and deepika padukone

एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात की. फिल्म सिनेमाघरों में 1 नवंबर को रिलीज हुई थी. इसमें अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया है.

विज्ञापन

Singham Again: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. अजय देवगन, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. रिलीज के दसवें दिन मूवी ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने टोटल कमाई 206.50 करोड़ रुपये कर ली है. 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने पर रोहित शेट्टी ने खुशी जताई है.

सिंघम अगेन के 200 करोड़ पार करने पर क्या बोले रोहित शेट्टी

रणवीर इलाहाबादिया के शो पर रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के 200 करोड़ पार करने पर कहा, हां, हम लोग हैप्पी है, लेकिन हमारा दिमाग आलरेडी वर्क मोड में ऑन हो गया है. उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सक्सेस का जश्न मनाया. इसपर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम काम या परिवार के अलावा घर से बाहर भी निकलते हैं. यही हमारी मस्ती है. उन्होंने ये भी कहा सिंघम अगेन को हर कोई पसंद कर रहा है और यही हमारी असली कमाई है.

जानें सिंघम अगेन की कहानी

सिंघम अगेन में अजय देवगन, बाजीरा सिंघम के किरदार में खूब भाए है. अर्जुन कपूर इसमें डेंजर लंका की भूमिका में दिखे हैं. वह नेगिटिव रोल में जर आए है. फिल्म की कहानी की बात करें तो, अवनि को डेंजर लंका किडनैप करके ले जाता है. उसे डेंजर लंका से छुड़ाने के लिए अजय जाते हैं. इस मिशन में उनका साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिं���, टाइगर श्रॉफ देते हैं. सलमान खान भी मूवी में चुलबुल पांडे की भूमिका में दिखे हैं.

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने उड़ाई बाजीराव सिंघम की नींद, जानें 10वें दिन कौन रहा आगे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola