Singham Again Movie Review: रोहित शेट्टी के इस कॉप यूनिवर्स में है खूब सारा एंटरटेनमेंट, एक्शन और ड्रामा

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Singham Again Box Office Collection

Singham Again Movie Review: अजय देवगन, करीना कपूर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंघम अगेन आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म में एक्शन के साथ एक दमदार कहानी है. आइये जानते हैं ड्रामा और रोमांच से भरी मूवी दर्शकों को कितना इम्प्रेस कर पाएगी.

विज्ञापन

मूवी रिव्यू: सिंघम अगेन
डायरेक्टर: रोहित शेट्टी
कास्ट: अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ
ड्यूरेशन: 144 मिनट
रेटिंग: 3.5

Singham Again Movie Review: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंघम अगेन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म की कहानी में मॉडर्न युग के परिप्रेक्ष्य में रामायण की झलक मिलती है, जो ड्रामा, एक्शन और रोमांच से भरपूर है. हालांकि जो इस फिल्म को खास बनाती है वो है, अच्छाई की बुराई पर जीत. मूवी में वीरता और निष्ठा को भी दिखाया गया है.

क्या है सिंघम अगेन की कहानी

सिंघम अगेन में डीसीपी बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) और उनकी पत्नी अवनी (करीना कपूर खान) की कहानी को दिखाया गया है. इसमें आतंकवादी जुबैर हाफिज उर्फ डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) सीता यानी करीना का हरण करता है, जैसे कि रामायण में रावण ने किया था. यह फिल्म रामायण के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जिसे दर्शक बड़े पर्दे पर देखकर प्रेरणा लेंगे.

दर्शकों को कौन से सीन्स सीटियां बजाने पर करेंगे मजबूर

फिल्म के शुरुआती हिस्से में दया (दयानंद शेट्टी) का सामना अर्जुन कपूर और उसकी टीम से होता है और इस दौरान उसे गंभीर चोट लगती है. यह मुठभेड़ उस वक्त होती है, जब वे करीना कपूर खान को किडनैप करने की कोशिश कर रहे होते हैं. यहीं से उनकी लड़ाई का आगाज होता है. फिल्म में शानदार एक्शन सीन्स हैं, जो दर्शकों को अपने साथ बनाए रखेंगे.

इन स्टार्स की परफॉरमेंस ने जीता दिल

अगर परफॉरमेंस की बात करें तो अजय देवगन ने अपने रोल को पूरी तरह आत्मसात कर लिया है, उनके सख्त और इमोशनल दोनों पक्ष बेहद प्रभावी हैं. वहीं, करीना कपूर ने अवनी के साहसी और आत्मविश्वासी किरदार में एक अलग ही ऊर्जा भर दी है. रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने एसीपी संग्राम सिम्बा भालेराव के किरदार को एक बार फिर बेहतरीन तरीके से जिया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार वन-लाइनर्स दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे. दीपिका पादुकोण का एसपी शक्ति शेट्टी का किरदार भी बेहद दमदार है. वहीं, टाइगर श्रॉफ, जो एसीपी सत्या बाली का रोल निभा रहे हैं, उनके एक्शन सीन्स फिल्म का खास आकर्षण बनेंगे.

विलेन के रूप में अर्जुन कपूर चमके

फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते हुए अर्जुन कपूर ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार को बखूबी निभाया है. इसे उनके करियर की सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस में से एक कहा जा सकता है. उनके अलग अंदाज, खास हंसी और खतरनाक लुक ने सबको प्रभावित किया है.

कमाल का है रोहित शेट्टी का डायरेक्शन

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन की बात करें तो उनकी फिल्मों में ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है. इस बार भी उन्होंने अपने हुनर से एक शानदार फिल्म पेश की है. फिल्म की एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे और भी खास बना दिया है, जबकि एक्शन सीन्स ने बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव दिया है. इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो कोई मसाला एंटरटेनमेंट फिल्मों में देखना पसंद करेगा. इतना ही नहीं फिल्म में सलमान खान के चुलबुल पांडे के रूप में कैमियो ने नेक्स्ट फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. ऐसे में एंजॉय कीजिए इस मच अवेटेड मल्टी स्टारर फिल्म को, जिसे आप चाहकर भी मिस नहीं कर सकते हैं.

Also Read- Singham Again First Review: सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू, देखने की है प्लानिंग तो पहले जान लें कैसी है ये फिल्म

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola