Sikandar Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड भी फेल हुई सिकंदर, टोटल कमाई ने किया निराश

Updated:
विज्ञापन

Sikandar Online Leak

Sikandar Worldwide Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. फिल्म ने 3 हफ्ते के भीतर महज 109 करोड़ की कमाई की है. यह फिल्म अपना बजट तक निकाल पाने में असमर्थ रही. इसे 200 करोड़ में बनाया गया था. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Sikandar Worldwide Box Office Collection: सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी निराशा साबित हुई. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस एक्शन ड्रामा ने अब अपना थिएटर रन लगभग खत्म कर लिया है. मूवी की हालत इतनी टाइट हो गई कि इसने दो हफ्ते बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. इसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड सिकंदर का टोटल कलेक्शन कितना रहा.

सिकंदर ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

एक्शन ड्रामा सिकंदर ने अपने पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में आगे चलकर गिरावट देखी और अपने पहले तीन दिनों में केवल 123.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी. त्यौहारी सीजन खत्म होते ही फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चलने लगी. सिकंदर ने 11 दिनों के थिएटर रन में वर्ल्डवाइड 173 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. सनी देओल की जाट के आने से दूसरे हफ्ते ही इसकी कमाई में गिरावट आई. अब फिल्म दुनियाभर में 177 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपने थिएटर रन को खत्म करने जा रही है, क्योंकि इस वीकेंड अक्षय कुमार की केसरी 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

नेगिटिव रिएक्शन मिलने से सिकंदर हुई फ्लॉप

सलमान खान स्टारर सिकंदर को दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ही पूरी तरह से नकार दिया. एआर मुरुगादॉस निर्देशित यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे कम कमाई वाली फिल्मों में से एक रही. मूवी को क्रिटिक्स से भी मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी. सलमान खान अगली बार संजय दत्त के साथ एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ भी है.

यह भी पढ़ें- Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट क

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola