Sikandar: अपने पिता के बाद इस एक्टर को सबसे ज्यादा मानते हैं सलमान, 3 फिल्मों का बनाएंगे रीमेक

Updated:
विज्ञापन
salman khan

salman khan

Sikandar: सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह धर्मेंद्र का बहुत सम्मान करते हैं. साथ ही एक्टर ने कहा कि वह दिग्गज एक्टर के नक्शेकदम पर चलते हैं.

विज्ञापन

Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए दो दिन हो गए. सलमान की फिल्म ने अबतक 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट नजर आई है. एक इंटरव्यू में भाईजान ने बताया कि वह दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तीन फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं.

धर्मेंद्र की इन फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान

सलमान खान ने हमाद अल रेयामी संग एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र संग अपने बॉन्ड को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”वह इंडस्ट्री में सबसे अमेजिंग इंसानों में से एक है. मेरे पूरे करियर में मेरे पिता के बाद मैंने सिर्फ धरम जी को फॉलो किया है. मैं उन्हें उनके बेटों से ज्यादा फॉलो करता हूं. जब उनसे पूछा गया कि धर्मेंद्र की किन फिल्मों का वह रीमेक बनाना चाहते हैं. इसपर सिकंदर एक्टर ने कहा, उनकी 3-4 पिक्चर्स का मैं रीमेक करूंगा. एक तो उन्होंने चाचा भतीजा की थी, उसका करूंगा. एक सीता और गीता करूंगा. फिर शोले तो पक्का करूंगा. उनकी पिक्चर आई थी राम-बलराम. बहुत सारी पिक्चर्स उनकी…उनकी मैंने हर पिक्चर देखी हैं.”

सनी देओल ने सिकंदर के लिए सलमान को कहा-ऑल द बेस्ट

सिकंदर के रिलीज से पहले धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल ने सलमान खान को उनकी फिल्म रिलीज होने पर बधाई दी थी. सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर सिकंदर का पोस्टर शेयर कर भाईजान को बधाई और गुडलक कहा था. सनी ने लिखा था, मेरे प्रिय सलमान खान, ऑल दे बस्ट सिकंदर के रिलीज के लिए.

यह भी पढ़ें-  The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola