Sikandar: मसाला एंटरटेनर होगी सलमान खान की फिल्म, डायरेक्टर ने कंफर्म किया रनटाइम, जानें एडवांस बुकिंग का हाल

Updated:
विज्ञापन
Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Sikandar: सलमान खान की एक्शन ड्रामा सिकंदर ईद पर अपनी बड़ी रिलीज के लिए तैयार है. रिलीज से कुछ ही दिन पहले, निर्माताओं ने यूएसए में पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. इसके साथ ही रनटाइम भी लॉक हो गया है.

विज्ञापन

Sikandar: सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस की मोस्ट अवेटेड फिल्म रविवार यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्शन एंटरटेनर के टीजर को दर्शकों से जबरदस्त रिसपांस मिला था. अब मूवी का फाइनल कट लॉक हो गया है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला कुछ दिनों में इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को भेजने वाले हैं.

कितना होगा सिकंदर का रनटाइम

ईद पर सिकंदर रिलीज होने से पहले निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने पिंकविला संग बात करते हुए कंफर्म किया कि फिल्म का एडिटिंग लॉक हो गया है. मुरुगादॉस ने खुलासा किया, “सिकंदर का पहला भाग लगभग 1 घंटा 15 मिनट और दूसरा भाग लगभग 1 घंटा 5 मिनट का है. कुल रनटाइम लगभग 2 घंटे 20 मिनट है.”

सिकंदर के ट्रेलर से दर्शकों को स्लॉट बुक करवाएंगे निर्देशक

एआर मुरुगादॉस ने स्टोरी लाइन को लेकर हिंट देते हुए कहा, “एक्शन फिल्म के ट्रेलर के साथ हमें फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दर्शकों को संतुष्ट करना है, जिससे अच्छे रिव्यू के साथ रिसपांस भी बढ़िया मिले. इसके अलावा, हम यह भी बताना चाहते हैं कि सिकंदर सिर्फ एक आम आदमी की फिल्म नहीं है, यह एक मनोरंजक मूवी है, जिसे बार-बार देखा जा सकता है. यह बहुत सारी भावनाओं से भरी फिल्म है और हम दर्शकों के सभी वर्गों को लक्षित कर रहे हैं.”

कैसी होगी सिकंदर की कहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो सिकंदर का ट्रेलर 22 या 23 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है, जिसके साथ ही एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. जब निर्देशक से कहानी को लेकर पूछ गया, तो उन्होंने कहा, “मैं स्टोरी का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसी फिल्म है जो सलमान सर के फैंस, साथ ही फिल्म प्रेमियों और पारिवारिक दर्शकों को संतुष्ट करेगी. हमने सिकंदर के साथ दर्शकों के सभी वर्गों को लक्षित किया है.”

सिकंदर की एडवांस बुकिंग यहां हुई शुरू

रिलीज के 10 दिन पहले ही सिकंदर के मेकर्स ने यूएसए में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने देश भर में लगभग 506 शो से अनुमानित $16,047 की कमाई की है. अच्छी शुरुआत के बावजूद, सिकंदर को यूएस बॉक्स ऑफिस पर MAD Square, Empuraan से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola