Sikandar Lifetime BO: 500 करोड़ कमा पाएगी सलमान की सिकंदर? लाइफटाइम कलेक्शन पर ट्रेड एनालिस्ट का खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Sikandar box office collection day 33

Sikandar box office collection day 33

सिकंदर लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेड एनालिस्ट का खुलासा

विज्ञापन

Sikandar Lifetime BO: साल 2025 की बड़ी फिल्मों में से एक सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. एआर मुरुगादॉस की फिल्म का क्रेज दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसा होने भी लाजमी है कि ईद के मौके पर भाईजान की रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन एक नया रिकार्ड सेट कर जाते हैं. इससे पहले लिस्ट में बजरंगी भाईजान, दबंग, बॉडीगार्ड जैसी फिल्में शामिल हैं. अब फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं. ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर चर्चा तेज हो गई है. आइए बताते हैं इसपर ट्रेड एक्सपर्ट का क्या कहना है.

सिकंदर का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होगा?

बॉलीवुड लाइफ के साथ इंटरव्यू में ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने ‘सिकंदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर कहा, ‘यह अब स्वीकार करना होगा कि सलमान खान अब पहले जैसे (2009 से 2017) प्राइम नहीं रह गए हैं. तो उनसे 400 से 500 करोड़ की उम्मीद करना रियलिस्टिक नहीं होगा. लेकिन अगर सिकंदर 250 से 300 करोड़ कमा लेती है तो ये फिल्म के लिए अच्छी खबर होगी.’ वहीं, रोहित जयसवाल ने कहा, ‘अगर सिकंदर एंटरटेनिंग साबित होती है तो भी ये 270 से 300 करोड़ ही कमा पाएगी. लेकिन अगर फिल्म बहुत ही शानदार हुई तो ये 450 करोड़ से 500 करोड़ तक आसानी से पहुंच जाएगी.’

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सलमान खान का रिएक्शन

सलमान फिल्म ने सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, ‘मेरी पिक्चर चाहे जैसी भी हो, मेरे फैंस 200 पार करवा ही देते हैं.’ हालांकि, अब फिल्म कितना कमाई कर जाती यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म के बारे में बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज जैसे कलाकार नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म में खूब एक्शन दिखाया जायेगा. साथ ही 31 साल के ऐज गैप में रश्मिका और सलमान खान की केमिस्ट्री भी देखने लायक होगी.

यह भी पढ़े: Sikandar vs L2 Empuraan पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता है यह एक…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola