Sikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, एडवांस बुकिंग में इतना रहा कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Sikandar box office collection day 33

Sikandar box office collection day 33

Sikandar Advance Booking: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई. आइये जानते हैं यह फ्लॉप होगी या हिट.

विज्ञापन

Sikandar Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ईद पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित मसाला एंटरटेनर को टिकट खिड़की पर बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है. हालांकि, प्री-सेल उम्मीद से कम ही रही है.

सिकंदर एडवांस बुकिंग में फ्लॉप हुई या हिट

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिकंदर’ ने भारत में हिंदी में करीब 9300 शो के लिए 67,000 से अधिक टिकटें बेचीं. बुधवार को सुबह 11 बजे तक फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के अपनी एडवांस बुकिंग से 1.93 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, ब्लॉक सीटों के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन करीब 6.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. किसी भी फिल्म के लिए प्री-सेल्स बिजनेस अक्सर धीमी गति से शुरू होता है. हालांकि बाद में यह बढ़ जाता है.

इस मलयालम फिल्म से होगी सिकंदर की टक्कर

‘सिकंदर’ के लिए एडवांस बिजनेस में शुक्रवार-शनिवार से वृद्धि होने की उम्मीद है, क्योंकि फिल्म रविवार को रिलीज हो रही है. ईद पर भी यह काफी अच्छा बिजनेस करेगी. इस बीच, सिकंदर का मुकाबला मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ से बॉक्स ऑफिस पर है. मलयालम पैन-इंडिया फिल्म का पूरे भारत में क्रेज देखने को मिल रहा है और इसे एक सफल फ्रैंचाइज का साथ मिला है. सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक स्मिता पाटिल और सत्यराज जैसे अन्य कलाकार हैं. इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है.

यह भी पढ़ें- L2: Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म रचेगी इतिहास, ओपनिंग डे पर करेगी धांसू कमाई

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola