Sholay Turns 50: जावेद अख्तर का बड़ा खुलासा- इतने सालों से नहीं देखी 'शोले, बिग बी- धर्मेंद्र की फिल्म का एक रिकॉर्ड अभी भी नहीं टूटा
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Aug 2025 1:56 PM
Sholay Turns 50
Sholay Turns 50: फिल्म 'शोले'साल 1975 में रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, धर्मेंद्र, अमजद खान, हेमा मालिनी, जया बच्चन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. ये एक क्लासिक हिट है. इस बीच जावेद अख्तर ने बताया कि कई सालों से उन्होंने अपनी फिल्म नहीं देखी है.
Sholay Turns 50: अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, धर्मेंद्र, अमजद खान, हेमा मालिनी, जया बच्चन स्टारर फिल्म ‘शोले’ इन दिनों चर्चा में है. वजह ये है कि 15 अगस्त को फिल्म को रिलीज के 50 साल पूरे कर लेगा. ‘शोले’ एक क्लासिक हिट माना जाता है और आज भी दर्शक इस मूवी को भूले नहीं है. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में बेहतरीन फिल्म मानी जाती है, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था. इसकी स्टोरी सलीम-जावेद ने लिखी थी. एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया कि कई सालों से उन्होंने शोले देखी नहीं. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई.
जावेद अख्तर ने इतने साल से नहीं देखी शोले
जावेद अख्तर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्होंने ‘शोले’कितनी बार देखा. उन्होंने कहा, जब फिल्म रिलीज हुई थी तब मैंने इसे 5-6 बार देखा था क्योंकि शुरुआती रिपोर्ट बहुत खराब थी. फिल्म शुरु में फ्लॉप हो गई थी, तो मैंने यह देखने के लिए इसे देखा कि इसका क्या नतीजा निकला. उन्होंने बताया कि जब से मूवी 70 एमएम में री-रिलीज हुई है तब से उन्होंने इसे दोबारा नहीं देखा. वह कहते हैं, तब से मैंने इसे नहीं देखा. मुझे अपनी पुरानी फिल्म देखना नहीं पसंद है.
3 करोड़ का बजट, कमाए 35 करोड़
‘शोले’ का बजट 3 करोड़ रुपये था और ये साल 1975 में रिलीज हुई थी. फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब इसे फ्लॉप बताया गया था. हालांकि माउथ पब्लिसिटी की वजह से मूवी फिर चली पड़ी और इसने कई रिकॉर्ड बना डाले. मूवी ने 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अभी तक ये ऐसी इकलौती फिल्म है जिसके सबसे अधिक टिकट बिके थे. ये रिकॉर्ड अभी तक कोई भी फिल्म तोड़ नहीं पाई है.
यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










