Sholay @ 50: हेमा मालिनी ने शोले के 50 साल होने पर किया रिएक्ट, कहा- मुझे नहीं लगता कि ऐसी फिल्म दोबारा बनाई जा सकती है
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Aug 2025 12:11 PM
hema malini reacts on Sholay 50 years
Sholay @ 50: क्लासिक फिल्म शोले आज ही के दिन 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार, हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. आज फिल्म के 50 साल होने पर ड्रीम गर्ल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Sholay @ 50: आज 15 अगस्त को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ को 50 साल पूरे हो गए. फिल्म में धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म ने इतिहास रच दिया और अब भी सारे किरदार दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. कल्ट क्लासिक फिल्म शोले के 50वें साल पर हेमा मालिनी ने बताया कि फिल्म को मिली प्रतिक्रिया और सफलता पर उनका शुरुआती रिएक्शन क्या था.
शोके 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने कही ये बात
हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में हेमा मालिनी ने शोले के 50 साल पूरे होने पर कहा, यह एक आइकॉनिक फिल्म थी और मेरा किरदार भी आइकॉनिक था. मुझे लगता है कि इस रोल ने इसे देखने वाले लोगों को बहुत खुशियां दीं और आज भी जो लोग इसे देख रहे हैं, उनके चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. आज भी दुनिया भर के लोग मुझसे ‘बसंती’ के बारे में बात करते हैं. मुझे नहीं लगता कि ऐसी फिल्म दोबारा बनाई जा सकती है. बहुत लोगों ने मुझसे पूछा है कि इसका रीमेक होना चाहिए या नहीं और मैं हमेशा कहती हूं कि यह मुमकिन नहीं है, चाहे कोई भी कोशिश करे.
शोले की सफलता पर हेमा मालिनी ने कहा- इसकी जबरदस्त सफलता ने…
हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि शोले की सफलता पर उनका शुरुआती रिएक्शन क्या था. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, शुरुआत में यह फिल्म हमारे दिल के इतनी करीब नहीं थी, हम सब बस अपना-अपना रोल निभा रहे थे. लेकिन इसकी जबरदस्त सफलता ने इसे हमारे दिल के करीब ला दिया. हमें पता था कि यह एक अलग तरह की फिल्म है, उस समय मैं जो कर रही थी उससे बिल्कुल अलग. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी बन जाएगी. जब इसने 25 साल पूरे किए थे तब ही हम हैरान थे. अब 50 साल पूरे हो गए हैं और हममें से कुछ लोग आज भी इस माइलस्टोन को देखने के लिए जिंदा हैं. अफसोस की बात है कि बहुत से लोग अब इस जश्न को देखने के लिए हमारे बीच नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










