Sholay में गब्बर सिंह के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, इस एक्टर को लेना चाहते थे जावेद अख्तर

Updated:
विज्ञापन
Sholay में गब्बर सिंह के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, इस एक्टर को लेना चाहते थे जावेद अख्तर

बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक रमेश सिप्पी की शोले तो लगभग सभी देखी ही होगी. फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार आज तक लोगों को याद है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए अमजद खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म शोले को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. यह आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. फिल्म के हर एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. चाहे वो जय, वीरू और बसंती की तगड़ी हो या फिर गब्बर सिंह के डायलॉग, आज तक लोगों के जुबान पर है. गब्बर सिंह जब सांभा को कहते थे, ‘कितने आदमी थे’… मां बच्चों को कहती थी ‘सो जाओ नहीं तो गब्बर आ जाएगा’ डायलॉग ने अमजद खान को अमर बना दिया. उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध खलनायकों में से एक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए अमजद खान को कैसे चुना गया? जावेद अख्तर उनकी जगह किसी और को लेना चाहते थे.

अमजद खान नहीं थे गब्बर सिंह बनने के लिए पहली पसंद

हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक जावेद अख्तर और सलीन खान ने शोले की पूरी कहानी लिखी. इस फिल्म के हर किरदार के दमदार डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो गब्बर सिंह के रोल के लिए जावेद अख्तर की पहली पसंद डैनी डेनजोंगपा थे और उन्हें ये किरदार ऑफर भी की गई थी, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया. डैनी इन दिनों फिरोज खान की फिल्म ‘धर्मात्मा’ की शूटिंग में बिजी थे जिस वजह से वह ‘शोले’ में काम नहीं कर पाए. बाद में अमजद इस रोल को निभाकर अमर हो गये. अमजद खान का निधन 27 जुलाई 1992 को हुआ था.

कैसे सेलेक्ट हुए अमजद खान

साल 2020 के एक इंटरव्यू में रमेश ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘गब्बर सिंह’ के रोल के लिए अमजद को क्यों चुना. रमेश सिप्पी ने अमजद खान को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा. रमेश को लगा कि उनका व्यक्तित्व और आवाज ‘गब्बर सिंह’ की भूमिका के लिए एकदम परफेक्ट है. उन्होंने कहा, ”मुझे याद है कि मैंने उनकी की एक हरकत देखी थी. उनका चेहरा, व्यक्तित्व, आवाज सब कुछ ठीक लग रहा था. हमने उन्हें दाढ़ी बढ़ाने के लिए कहा, उन्हें कपड़े पहनाए, तस्वीरें लीं. वह कैरेक्टर में बिल्कुल सही दिखे.”

Also Read: Adah Sharma Net Worth: इस हॉरर फिल्म से की बॉलीवुड में शुरुआत, बोल्ड तसवीरों से मचाती हैं धमाल, जानें नेटवर्थ

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola