Shehzada BO Collection Day 2: नहीं चल रहा कार्तिक आर्यन का जादू, फीका रहा ‘शहजादा’ का दूसरा दिन, इतनी हुई कमाई

Shehzada Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘शहजादा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की थी. मेकर्स को उम्मीद था कि मूवी अच्छी ओपनिंग करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कार्तिक आर्यन की फिल्म ने दूसरे दिन भी उम्मीद से कम का कलेक्शन किया.
Shehzada Box Office Collection Day 2: रोहित धवन की शहजादा (Shehzada Box Office Collection Day 2) जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल है इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है. ओपनिंग डे पर मूवी ने उम्मीद से कम का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया. हालाकिं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला था, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म पीछे रह गई. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
फिल्म ‘शहजादा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की. वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, पहले शनिवार को मूवी ने सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें हल्का फेर बदल हो सकता है. अब देखना है कि इसे रविवार का फायदा मिलता है या नहीं.
#Shehzada disappoints on Day 1, despite buy-one-get-one-free offer… National chains ordinary, mass circuits dull… #MahaShivratri holiday on Day 2 may improve biz, but needs bigger jumps for a respectable weekend total… Fri ₹ 6 cr [+/-]. #India biz. pic.twitter.com/xBc2aDKWIR
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 18, 2023
पिछले साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. शहजादा को शाहरुख खान की पठान से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो अपने तीसरे सप्ताह में मजबूत बनी हुई है. इसके अलावा शहजादा को मार्वल के एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटममैनिया से भी कड़ी टक्कर मिल रही है.
Also Read: Shehzada Twitter Review: कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ हिट या फ्लॉप! जानिए लोगों को कैसी लगी ये फिल्म
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल स्टारर फिल्म शहजादा रिलीज के कुछ ही घंटों बाद पायरेसी का शिकार हो गई. मूवी ऑनलाइन लीक हो गई और ये 1080, 720, 480, 360, 240, HD में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म विभिन्न टोरेंट साइट्स जैसे Filmyzilla, Movierulz, Telegram, Tamilrockers, और अन्य पर फ्री में HD डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. बता दें कि लोग शहजादा फ्री डाउनलोड, शहजादा एमपी4 एचडी डाउनलोड, शहजादा तमिलरॉकर्स, शहजादा टेलीग्राम लिंक, शहजादा मूवी फ्री एचडी डाउनलोड और शहजादा मुफ्त डाउनलोड के लिए लिंक खोज रहे.
Also Read: Gadar 2: जब सनी देओल ने जताई थी पाकिस्तान जाने की इच्छा, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










