Jawan की सफलता पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कम ही हमें यह मौका मिलता है...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

मुंबई में यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्टूडियो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान ने फिल्म को लेकर बात की. इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण, फिल्म के निर्देशक एटली, विजय सेतुपति भी शामिल रहे. किंग खान ने बताया कि कोविड की वजह से 'जवान' को पूरा करने में चार साल लग गए.

विज्ञापन

शाहरुख खान और नयनतारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो गई. यह सभी फिल्म प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन यह विशेष रूप से शाहरुख के फैंस के लिए रोमांचक है जो बड़े पर्दे पर “जवान” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिला. थियेटर में फैंस मूवी को देखकर खुशी से नाचने लगे. ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसमें उनके चाहने वाले जवान की रिलीज का जश्न मनाते दिखे. फिल्म को फैंस और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिला. इसके अलावा सेलेब्स भी लगातार सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे है. वहीं, किंग खान ने जवान को सुपरहिट बनाने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा. उन्होंने फिल्म की सफलता तकनीकी टीम को समर्पित किया. बता दें कि बॉलीवुड बादशाह की मूवी जवान भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. दुनिया भर में मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी और सारी भाषाओं में ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

शाहरुख खान ने जवान को लेकर कही ये बात

मुंबई में यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्टूडियो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान ने फिल्म जवान को लेकर बात की. इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण, फिल्म के निर्देशक एटली, विजय सेतुपति भी शामिल रहे. किंग खान ने बताया कि कोविड की वजह से ‘जवान’ को पूरा करने में चार साल लग गए. एक्टर ने कहा, “बहुत कम ही हमें यह मौका मिलता है कि हम एक फिल्म के साथ इतने साल जी सकें. ‘जवान’ कोविड और समय की कमी के कारण चार साल से हमारे साथ है.” उन्होंने ये भी कहा कि, इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर दक्षिण के लोग जो पिछले चार वर्षों से मुंबई आए और इस फिल्म के लिए दिन-रात काम कर रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CxNzAhAIMtu/?hl=en

शाहरूख खान ने फिल्म के तकनीशियन को कहा शुक्रिया

शाहरूख खान ने आगे कहा, “बहुत से लोग अपने घर नहीं लौटे. ऐसे कई लोग हैं जिनके बच्चे यहां हैं, जैसे निर्देशक एटली. इस फिल्म के असली नायक और नायिका वे तकनीशियन हैं जिन्होंने पिछले चार वर्षों से कड़ी मेहनत की है.” बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है और घरेलु बॉक्स ऑफिस पर इसने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण ने इसमें कैमियो रोल निभाया है. उन्होंने ‘जवान’ में अपनी भूमिका की लंबाई के बारे में कहा कि, “फिल्म इतनी खास थी कि सिर्फ मुझे ही नहीं, किसी भी अभिनेता को इस किरदार की पेशकश की जाती तो वे इसके लिए हां कहते क्योंकि यह एक नजरिये के बारे में थी. मुझे लगता है कि हम सभी, यहां मौजूद हर किसी ने उस दृष्टिकोण में निवेश किया है. यह इस बारे में नहीं है कि आपकी भूमिका कितनी बड़ी या छोटी थी. यह उस कहानी के बारे में है जो हम बता रहे थे, यह फिल्म इस अद्भुत दर्शकों के जीवन पर क्या प्रभाव डालने वाली थी.”

https://www.instagram.com/p/CxHtLWDIcLS/?hl=en

जवान को महेश भट्ट और राकेश रोशन ने बताया सुपरहिट

जवान देखने के बाद महेश ने ईटाइम्स से इसपर बात की. उन्होंने कहा, “सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं; वे चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं. एक सुपरस्टार वह होता है जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का उपयोग करता है, एक निशान छोड़ता है दूसरों के अनुसरण के लिए प्रेरणा का स्रोत. शाहरुख इसका जीवंत अवतार हैं.” वहीं, राकेश रोशन को जवान देखने के बाद एक थिएटर से बाहर निकलते देखा गया. जब उनसे फिल्म पर उनके विचार पूछे गए, तो उन्होंने कहा “बहुत कमाल.” शाहरुख खान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “शाहरुख ने कमाल काम किया है.” जब रोशन से किंग खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ से इसकी तुलना करने के लिए कहा गया, तो रोशन ने टिप्पणी की, “वो अलग पिक्चर थी, ये अलग पिक्चर है.. पर दोनों में शाहरुख ने कमाल काम किया है.” बता दें कि फिल्म जवान रिलीज के बाद मूवीरुलज़, टेलीग्राम और तमिलरॉकर्स सहित पायरेसी से संबंधित वेबसाइटों पर जवान को लीक कर दिया गया था. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज जैसी पाइरेसी वेबसाइटें नवीनतम फिल्में लीक करती हैं.

Also Read: Jawan Box Office Collection Day 9: धुंआदार कमाई कर रही शाहरुख की जवान, 9वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा किया पार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola