शाहरुख खान-रानी मुखर्जी की अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी, एक्ट्रेस के माथे को प्यार से चूमा, फैंस बोले- ये रीयूनियन की उम्मीद नहीं थी

Updated:
विज्ञापन
Shah Rukh Khan rani Mukerji video

शाहरुख खान-रानी मुखर्जी का ये वीडियो हो रहा वायरल, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का गाना तू पहली तू आखिरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस गाने पर किंग खान ने रानी मुखर्जी संग रोमांटिक रील बनाई. ये रील तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सीरिज का दूसरा गाना तू पहली तू आखिरी हाल ही में रिलीज हुआ है. इस सॉन्ग को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. किंग खान ने इस गाने की तारीफ की थी. अब इस गाने पर एक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी संग एक रील वीडियो बनाया है. इसे रील के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, राष्ट्रीय पुरस्कार… हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई. बधाई हो रानी. आप एक क्वीन है और तुम्हें हमेशा प्यार करता हूं.

वीडियो में शाहरुख खान ने ब्ले कलर की जींस और टी शर्ट पहना है. उनके एक हाथ में पट्टी लग हुई है. जबकि रानी ने व्हाइट कलर का शर्ट और ब्लू जींस पहना है. वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो के आखिरी में किंग खान एक्ट्रेस के माथे पर प्यार से चूमते भी है. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये रीयूनियन की उम्मीद नहीं थी. एक यूजर ने लिखा, अब जाएगा ना गाना ट्रेंडिग में. एक यूजर ने लिखा, पैरेलल यूनिवर्स में टीना और राहुल

यह भी पढ़ें- Badshah Meets Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिले रैपर बादशाह और उनके भाई, जानें क्या-क्या बात हुई, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola