Salman Khan: तो इस वजह से अब तक भाईजान ने नहीं की शादी, पिता सलीम खान ने कहा- कमिटमेंट के बाद उसे कन्वर्ट…

Salman Khan on divorce
Salman Khan: सलमान खान की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर फैंस के मन में सवाल रहते हैं कि उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की. अब इसके जवाब में उनके पिता का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने चाहने वालों की देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी कोई कमी नहीं है. सुपरस्टार अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. उन्हें लेकर उनके फैंस के जेहन में सिर्फ यही सवाल रहता है कि आखिर उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की, जिसका जवाब फाइनली उनके पिता सलीम खान ने दे दिया है. सलीम खान का इस वक्त सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस सवाल से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया है कि सलमान खान इसलिए अबतक शादीशुदा नहीं हैं, क्योंकि वह अपने साथी को कन्वर्ट करने की कोशिश करते हैं और उसमें अपनी मां खोजते हैं. अब इसपर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
क्यों सलमान खान नहीं कर रहे शादी?
सलमान खान के पिता सलीम खान की यह वीडियो Reddit पर शेयर की गई है. इसमें सलीम खान नाहटा से बात करते हुए कहते हैं कि ‘पता नहीं क्या है कि सलमान… सलमान की तो इस वजह से भी शादी नहीं होती है कैथोदा सा कंट्राडिक्शन भी है सलमान की थिंकिंग में. सलमान का लगाव या मोहब्बत… वह उस इंसान के साथ अटैच्ड होते हैं, जिसके साथ काम करते हैं. बातचीत होती है, काम करते-करते. लोग पास हैं क्योंकि एक क्लोज माहौल में रहते हैं तो 90 फीसदी टाइम उस फिल्म की हीरोइन ही होती है. इसके बाद सलमान उस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में आते हैं. कमिटमेंट हो जाता है तो वो उसको कन्वर्ट करने की कोशिश करता है. उसमें अपनी मां ढूंढता है. वो तो पॉसिबल नहीं है.’
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
सलीम खान की यह वीडियो वायरल होने के बाद लगातार फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘सलीम खान की आधी जिंदगी भाई को अलग-अलग इंटरव्यू में डिफेंड करने में निकली है. वहीं, दूसरे ने लिखा- उसे एक्ट्रेस को डेट करना ही नहीं चाहिए था. 90 के दशक की घरेलू लड़की से शादी करनी चाहिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










