ePaper

Salman Khan Rejected Films: जिन फिल्मों को सलमान खान ने कहा ‘ना’, वही बन गईं ब्लॉकबस्टर, किसी और की लग गई लॉटरी

Updated at : 08 Apr 2025 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan Rejected Films: सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे एक्टर ने करने से मना कर दिया. लिस्ट में कई बड़ी फिल्में है, जिसने दूसरे स्टार्स की किस्मत चमका दी.

विज्ञापन

Salman Khan Rejected Films: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी और उनके मन मुताबिक परफॉर्म करने में नाकाम रही. भाईजान ने कई अपने करियर में कई फिल्में दी है, लेकिन ऐसी कुछ फिल्में भी है, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दी और वह मूवी ब्लॉकबस्टर हो गई. आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

Dilwale Dulhania Le Jayenge

रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में सलमान खान को राज मल्होत्रा के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. मेकर्स ने पहले सलमान को और फिर सैफ अली खान को ये रोल दिया था, लेकिन दोनों ने इसे करने से मना कर दिया. जिसके बाद शाहरुख खान की झोली में ये फिल्म आई और सुपरहिट गई. इस फिल्म ने किंग खान को सबसे रोमांटिक हीरो के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करवा दिया.

Chak De India

फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान ने मुख्य रोल निभाया था. इस फिल्म के लिए सबसे पहले मेकर्स ने सलमान खान को अप्रोच किया था. सलमान ने इसे करने से मना कर दिया, क्योंकि उस समय उनकी कमर्शियल और कॉमेडी फिल्में रिलीज हो रही है. बाद में शाहरुख को ये फिल्म मिल गई और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

Ghajini

सुपरहिट फिल्म गजनी के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद सलमान खान थे. सलमान को फिल्म ऑफर हुई और उन्हें कहानी भी पसंद आई, लेकिन भाईजान ने उसे करने से मना कर दिया. इसके बाद ये रोल आमिर खान को मिल गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

Kal Ho Naa Ho

फिल्म कल हो ना हो सुपरहिट मूवी है. इसमें सैफ अली खान के रोल रोहित के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान, किंग खान के साथ सेकेंडरी रोल लेने से हिचकिचा रहे थे.

Baazigar

फिल्म बाजीगर के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन इसे करने से भाईजान ने मना कर दिया. जिसके बाद फिल्म किंग खान की झोली में जा गिरी. ये एक हिट फिल्म थी.

Talaash

फिल्म तलाश एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य रोल निभाया था. फिल्म में आमिर ने पुलिस अधिकारी सुरजन सिंह शेखावत का रोल निभाने के लिए ऑफर किया गया था, उन्होंने मना कर दिया. ये फिल्म फिर आमिर को मिल गई.

Josh

फिल्म जोश में मैक्स के किरदार के लिए सलमान खान को मेकर्स ने ऑफर दिया, लेकिन भाईजान ने ऑफर स्वीकार नहीं किया. बाद में ये रोल शाहरुख खान को मिल गई. मूवी में ऐश्वर्या राय थी. कहा जाता है कि उस समय सलमान और एक्ट्रेस एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. ऐसे में सलमान फिल्म में उनके भाई का रोल नहीं निभाना चाहते थे.

यहां पढ़ें-  Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola