Salman Khan सालों की दुश्मनी भूल Ex भाभी मलाइका का दुख बांटने पहुंचे उनके घर, फैंस बोले- दुख में साथ…

Salman Khan visits Malaika Arora
पिता अनिल मेहता की मौत के बाद से मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार सदमे में है. उनइस मुश्किल घड़ी में मलाइका से मिलने अब सलमान खान उनके घर पहुंचे.
Salman Khan Reached Malaika Arora Home: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे. अनिल ने इस बुधवार यानी 11 सितंबर को अपने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था. उनके निधन के बाद उनसे मिसने उनके घर कई बॉलीवुड स्टार्स गए. इस दुख की घड़ी में उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान भी पहुंचे. इसके अलावा भी मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ दिखे. पूरा खान परिवार सलीम खान, हेलेन, सुशीला, अर्पिता खान, अलवीरा अग्निहोत्री, सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी उनसे मिलने पहुंचे.
एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा का हाल-चाल लेने पहुंचे सलमान खान
वहीं, सलमान खान भी अपनी एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा का हाल-चाल लेने पहुंचे. उनका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में सलमान के चेहरे पर एक उदासी साफ दिख रही है. उनके आस-पास भारी सिक्योरिटी भी नजर आ रही है. एक्टर करीबन 7 साल बाद मलाइका से मिल रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर्स दिल खोलकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई का दिल बहुत बड़ा और आसमां जितना. एक यूजर ने लिखा, मलाइका को दिए गए समर्थन के लिए सलमान खान और उनके परिवार को सलाम. एक यूजर ने लिखा, इतना अद्भुत परिवार. दुख में साथ देना ही सब कुछ है.
इस वजह से अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर के शूट से टाइम निकाल कर यहां पहुंचे. अपने फिल्म कमिटमेंट की वजह से वो एक्ट्रेस के पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए थे. हालांकि उन्हें जैसे वक्त मिला, वो मलाइका खान के घर पहुंच गए. बता दें कि सलमान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी साल 2017 में हुई थी. हालांकि दोनों शादी के 18 साल बाद अलग हो गए थे. जिसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थी. हालांकि अब दोनों अलग हो गए है.
Also Read- Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार
Also Read- Malaika Arora के पिता ने सुसाइड से पहले आखिरी बार इन 2 लोगों को किया था कॉल, कहे थे ये 4 शब्द
Entertainment Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










