न माता-पिता और न ही भाई, इस शख्स की साए में सुरक्षित हैं Salman Khan, 30 साल में खड़ी की करोड़ों की संपत्ति
Author : Sheetal Choubey Updated At : 14 Apr 2025 12:18 PM
Salman Khan Bodyguard Shera
Salman Khan Bodyguard Shera Salary: 30 सालों से सुपरस्टार सलमान खान की साए की तरह सुरक्षा करने वाले बॉडीगार्ड शेरा किसी सेलेब्स से कम नहीं हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल भी होती है, जिसमें अक्सर वह भाईजान की सुरक्षा करते नजर आते हैं. ऐसे में वह एक महीने की सर्विस के लिए कितनी सैलरी लेते हैं, आइए बताते हैं.
Salman Khan Bodyguard Shera Salary: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है. एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई है. साथ ही सलमान के कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है. हालांकि, मामले के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की जांच जारी है. ऐसे में इस मुश्किल समय में सलमान की सिक्योरिटी का खास ध्यान रखना बहुत जरुरी है.
यहां सलमान खान की सिक्योरिटी की बात हो और उनके बॉडीगार्ड शेरा का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. शेरा सलमान खान की सुरक्षा का एक या दो साल नहीं, बल्कि 30 साल से ध्यान रख रहे हैं. वह हर वक्त सुपरस्टार के साथ साये की तरह चिपके रहते हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि सलमान खान की सुरक्षा करने के लिए शेरा कितनी सैलरी लेते हैं.
बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी?
सलमान खान की सिक्योरिटी के लिए शेरा को उनके भाई सोहेल ने चुना था. शेरा आज के समय में एक सेलिब्रिटी से कम नहीं है. आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरा को सलमान खान की सिक्योरिटी के लिए एक महीने में 15 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं, सालाना उनकी 1.8 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है.
खुद की सिक्योरिटी एजेंसी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुतानिक, शेरा ने अपने 30 साल के सर्विस से 100 करोड़ की संपत्ति खड़ी की है. इसके अलावा उनके पास कई महंगी कार्स और प्रॉपर्टी भी है. इसके अलावा उनकी अपनी एक सिक्योरिटी एजेंसी भी है, जो कई बड़े सेलेब्स को सुरक्षा प्रदान करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










