Salaar Trailer Review: प्रभास की फिल्म देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, ट्रेलर देख फैंस ने दिए इतने स्टार

Salaar Trailer Twitter Review: प्रभास स्टारर फिल्म सालार का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ. जिसमें एक्टर को दमदार एक्शन करते हुए देखा गया. अब फैंस को ये फिल्म कैसी लगी. आइये जानते हैं.
Salaar Trailer Twitter Review: प्रभास स्टारर और प्रशांत नील निर्देशित, मच अवेटेड फिल्म सालार द सीजफायर पार्ट -1 के इंतजार में अब कुछ ही दिन बचे है. इस बीच 1 दिसंबर को होम्बेल फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर ‘सालार’ के ट्रेलर को लॅान्च किया गया. ट्रेलर के लॅान्च के बाद से ही सलार के फ़ैन आर्मी फिल्म को लेकर पहले से ज़्यादा एक्साइटेड नज़र आ रहे है. फ़िल्म में आपको साउथ के बाहुबली प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हसन के साथ कई बड़े चहरे दिखाई देंगे. प्रशांत नील के केजीएफ पार्ट-1 और पार्ट -2 ने बॅाक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. वहीं, सालार द सीजफायर पार्ट -1, 22 दिसंबर को बॅाक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसकी टक्कर शाहरुख खान की डंकी के साथ होगी. फ़िल्म को फैंस केजीएफ यूनीवर्स के साथ जोड़ रहे है. वहीं, प्रशांत नील ने साफ कर दिया है कि सलार एक अलग यूनीवर्स होने वाली है. अब फैंस मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं. आइये जानते हैं उनको कैसी लगी ट्रेलर….
सालार के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड
सालार द सीजफायर पार्ट -1 के ट्रेलर का रनटाइम 3 मिनट 47 सेकेंड का है, जिसमें आपको दिखाया गया है कि प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों जिगरी दोस्त के किरदार में नज़र आने वाले है. वहीं, सालार की कहानी खानसार शहर की है, जिसका इतिहास एक हज़ार साल पुराना है. खानसार को जंगल से एक बड़े साम्राज्य में बदल दिया गया है. इस मूवी में खानसार साम्राज्य के कुर्सी की लड़ाई को फ़िल्माया गया है. ट्रेलर में सभी अपनी आर्मी तैयार करते दिखते है और पृथ्वीराज अपने दोस्त यानी प्रभास को लड़ने के लिए कहते हैं. बाद के वीडियो में वॉर क्लैश फ़िल्माया गया है.
ट्विटर और सोशल मीडिया पर फैंस को कैसी लगी फिल्म
ट्रेलर को देखने के बाद से ट्विटर और बाक़ी सोशल मीडिया पर फैन्स के एक के बाद एक कई रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”प्रभास इस मूवी से वापसी करने वाले है और प्रभास ट्रेलर में स्टार नज़र आ रहे है… उनकी मूवी देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं.” दूसरे फैन लिखते है, ”सभी ट्रेलर को लाइक कर रहे है और ट्रेलर देखने के बाद काफी तारीफ कर रहे है और कह रहे है कि मूवी का ट्रेलर एक सिनेमैटिक मार्वल लग रहा है.” अगले फैन लिखते हैं, ”आखिरकार आ ही गया.. सालार का धमाकेदार ट्रेलर और प्रभास हमेशा की तरह सुपरस्टार लग रहे हैं, उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.”
प्रभास इन फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल
साल 2019 में, प्रभास ने सुजीत द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर साहो में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय किया. इसे क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 433 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. प्रभास ने राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित पीरियड रोमांस फिल्म राधे श्याम में अभिनय किया, यह बॉक्स ऑफिस फेलियर साबित हुई. प्रभास ने पौराणिक एक्शन फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम के रूप में अभिनय किया. इसे आलोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और यह प्रभास के लिए बॉक्स-ऑफिस पर एक और विफलता साबित हुई. 2015 में, प्रभास एस.एस. राजामौली की एक्शन ड्रामा बाहुबली: द बिगिनिंग में बाहुबली और अमरेंद्र बाहुबली के रूप में दिखाई दिए, जो अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










