Saiyaara: ईशा मालवीय ने अनीत पड्डा की फिल्म से रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे ही नहीं पता

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Aug 2025 9:27 AM

विज्ञापन

Isha Malviya on replaced from Saiyaara

Saiyaara: टेलीविजन अभिनेत्री ईशा मालवीय को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्हें सैयारा के लिए अनीत पड्डा की जगह पर कास्ट किया जाना था. इन रूमर्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. इसी बीच एक्ट्रेस ने अब इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. यही वजह है कि कई सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मूवी ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सैयारा के लिए अनीत नहीं बल्कि बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ईशा मालवीय पहली पसंद थीं, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. अब शेकी सॉन्ग की अभिनेत्री ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया.

क्या सैयारा के लिए मेकर्स की पहली पसंद थी ईशा मालवीय

ईशा मालवीय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने सैयारा फिल्म से रिप्लेस होने पर बात की. एक्ट्रेस ने हैरान जताते हुए कहा, “मीडिया पेजों को क्या हो गया है? कृपया फर्जी खबरें फैलाना बंद करें दोस्तों, फिल्म तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता.”

सैयारा के बारे में

इस बीच, ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म ने 3 हफ्तों के अंदर भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

ईशा मालवीय के बारे में

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा का संजू राठौड़ का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो “शेकी” काफी लोकप्रिय हुआ था. इस आकर्षक मराठी गाने और इसके ट्रेंडी डांस मूव ने इसे हिट बना दिया है. बिग बॉस 17 से ईशा मालवीय ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी सीजन का हिस्सा थे, बाद में उनके बॉयफ्रेंड ने समर्थ जुरैल ने एंट्री मारी थी. जिसके बाद काफी ड्रामा देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने सेल्फी ले रहे शख्स को मारा धक्का, कंगना रनौत ने उठाए सवाल, बोली- उनके नखरे को सिर्फ…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola