Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद डायरेक्टर ने अहान पांडे को लेकर कही बड़ी बात, बोले- फुल छपरी है…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jul 2025 2:10 PM

विज्ञापन

Mohit Suri on Ahaan Panday and Aneet Padda

Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद डायरेक्टर मोहित सूरी ने अहान पांडे को "फुल छपरी" बताया और अनीत पड्डा की कॉमिक टाइमिंग का भी किया जिक्र है. जानिए इन एक्टर्स के बारे में मजेदार बातें.

विज्ञापन

Saiyaara: मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. सिर्फ 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 दिनों में 273.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. जहां सिनेमाघरों में दर्शकों का क्रेज थम नहीं रहा, वहीं निर्देशक मोहित सूरी भी इस सफलता से बेहद खुश हैं. हाल ही में कोमल नाहटा से बातचीत में मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ के लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने अहान को लेकर कहा, “वो लड़का फुल छपरी है.” आइए बताते हैं क्या कुछ कहा.

“ये लड़का फुल छपरी है”

मोहित ने बताया कि शूटिंग के दौरान अहान ने कहा, “सर, मैंने तो एक डायमेंशन भी इनमें नहीं छुआ है. मुझे याद है, शूटिंग के 30वें दिन, जब 50 फीसदी शूट हो चुका था. ये लड़का हमारे क्रिएटिव प्रोड्यूसर की तरफ मुड़ा और कहा- सुमन्‍ना, मैंने क्‍या किया था ऑडिशन में? ऐसा तो कोई ऑडिशन दिया ही नहीं था मैंने. मुझे बोला गया था, तुम इस रोल के लिए एकदम सही हो.”

डायरेक्टर ने आगे बताया कि अहान की एनर्जी ‘इलेक्ट्रिक’ है और असल जिंदगी में वो एकदम गैटी गैलेक्सी वाला लड़का है, जो फ्रंट बेंचर्स के लिए परफॉर्म करता है. उन्होंने कहा, “जिस तरह वो डांस करते हैं. वह फ्रंट बेंच पर बैठने वालों के लिए नाचते हैं. आपने वो वीडियोज देखे नहीं है जो उसने अब हटा दिए. टिकटॉकर है ये लड़का. फुल छपरी है. एकदम भरा हुआ. गैटी गैलेक्‍सी वाला लड़का जो बांद्रा में है.”

अनीत पड्डा के बारे में क्या बोले मोहित सूरी?

वहीं, अनीत पड्डा के बारे में मोहित ने कहा कि वो इतनी नेचुरल हैं कि जब कोई उम्मीद भी नहीं करता, तब वो अपनी कॉमिक टाइमिंग से चौंका देती हैं. दोनों ही एक्टर्स में अभी बहुत कुछ ऐसा है जो दर्शकों को देखने को बाकी है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, एस.एस. राजामौली की इस फिल्म को दे डाली पटखनी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola