Saiyaara Box Office Collection Day 16: सैयारा के 16वें दिन के कलेक्शन ने चौंकाया, अहान पांडे की फिल्म 300 करोड़ कमाने से बस इतनी दूर
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Aug 2025 11:00 AM
Saiyaara Box Office Collection Day 16
Saiyaara Box Office Collection Day 16: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा को रिलीद हुए दो वीक से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर हो गए है. फिल्म में अहा पांडे और अनीत पड्डा हैं. फिल्म की स्पीड अब बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई. अब 16वें दिन की कमाई जानिए.
Saiyaara Box Office Collection Day 16: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई थी. सीमित प्रचार, मामूली रिलीज रणनीति के बाद भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित मूवी इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. उम्मीद थी कि अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, सैयारा को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सैयारा की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ. 16वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.
16वें दिन सैयारा का कलेक्शन
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने 16वें दिन 0.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. नेट कलेक्शन मूवी ने 284.92 करोड़ रुपये की कर ली है. शाम तक नंबर्स में हल्का सा फेर बदल हो सकता है. देश ही नहीं दुनियाभर में भी मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अब तक वर्ल्डवाइड फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया है.
सैयारा का डे वाइज कलेक्शन यहां देखें
- Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.25 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 12- 10 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 13- 7 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 14- 6.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 15- 4.25 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 16- 0.17 करोड़
नेट कमाई- 284.92 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










