Saiyaara Box Office: 'सुल्तान' और 'पद्मावत' को पछाड़ कर ‘सैयारा’ बनी बॉक्स ऑफिस किंग, ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर अगला टारगेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2025 10:22 AM
Saiyaara Box Office Collection Day 25
Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस डेब्यू फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्स का भी खूब प्यार मिला. अब ‘सैयारा’ ने सलमान खान और रणवीर सिंह की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिससे अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया हैं. फिल्म 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अविश्वसनीय रिकॉर्ड बना लिए. दर्शकों और फैंस के अलावा सैयारा को आमिर खान, महेश बाबू, अर्जुन कपूर, अमीषा पटेल, सिद्धार्थ आनंद, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स का प्यार मिला. अब फिल्म ने सलमान खान और रणवीर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला.
सलमान खान- रणवीर सिंह को सैयारा ने छोड़ा पीछे
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने अबतक 302.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अहान पांडे की मूवी ने सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुल्तान’ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘सुल्तान’ ने भारत में 300.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा सैयारा ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. भारत में ‘पद्मावत’ ने 302.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब इसकी नजर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ पर है, जिसने 303.34 करोड़ रुपये का बिजनेस भारत में किया था.
सैयारा 300 करोड़ के पार
- Saiyaara Week 1- 172.75 करोड़
- Saiyaara Day 8- 18 करोड़
- Saiyaara Day 9- 26 करोड़
- Saiyaara Day 10- 31.18 करोड़
- Saiyaara Day 11- 9.25 करोड़
- Saiyaara Day 12- 10 करोड़
- Saiyaara Day 13- 7 करोड़
- Saiyaara Day 14- 6.5 करोड़
- Saiyaara Day 15- 4.25 करोड़
- Saiyaara Day 16- 6.35 करोड़
- Saiyaara Day 17- 8 करोड़
- Saiyaara Day 18- 2.5 करोड़
- Saiyaara Day 19- 0.06 करोड़
नेट कमाई- 302.31 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










