Saiyaara Box Office Collection: सैयारा ने फिर रचा इतिहास, इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ बनी ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक ड्रामा

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Jul 2025 6:48 PM

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर "सैयारा" बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. इसी के साथ यह ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी बन गई.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection: नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर “सैयारा” बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी बन गई है, क्योंकि इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में भी मूवी का परफॉर्मेंस जबरदस्त है और इसने अब तक 260.25 करोड़ रुपये की कमाई की है.

सैयारा ने कबीर सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा

सैयारा ने कबीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी का खिताब अपने नाम कर लिया है. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. इसने दुनियाभर में 387 करोड़ रुपये की कमाई की. मोहित सूरी की इस फिल्म को यह रिकॉर्ड बनाने में सिर्फ 11 दिन लगे, जबकि कबीर सिंह ने लगभग 10 हफ्तों में यह रिकॉर्ड बनाया था.

सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता का कारण है इसका साउंडट्रैक

सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता का एक बड़ा कारण इसका साउंडट्रैक है, जिसमें पांच ऑरिजिनल और दो रीप्राइज वर्जन शामिल हैं. सैयारा का टाइटल ट्रैक, बर्बाद, हमसफर और धुन पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं. मोहित सूरी की फिल्मों की तरह, यह भी एक मल्टी-कंपोजर साउंडट्रैक है जिसे तनिष्क बागची, मिथुन, द ऋषि, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निज़ामी और सचेत-परंपरा संगीतकार हैं और इरशाद कामिल और राज शेखर सिंगर्स हैं. इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी मूवी की तारीफ कर रहे हैं और इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं. इस फिल्म ने अब तक जाट, केसरी चैप्टर 2, केसरी वीर, हाउसफुल 5 और रेड 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अय्यर ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा जेठालाल संग पंगा…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola