Saiyaara Box Office: सैयारा ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Aug 2025 5:32 PM
Saiyaara Box Office Collection Day 25
Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी धड़ाधड़ कलेक्शन कर रही है. अब इसने एल 2 एम्पुरान के रिकॉर्ड को तोड़ ओवरसीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. रोमांटिक ड्रामा छावा के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसके अलावा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इसने मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है,
सैयारा ने वर्ल्डवाइड तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड
“सैयारा” भारत और विदेशों दोनों में धमाल मचा रही है. विदेशी बाजार की बात करें तो, फिल्म ने अब तक ब्लॉकबस्टर कमाई की है और उम्मीद है कि “वॉर 2” और “कुली” के सिनेमाघरों में आने तक यह और भी मजबूत रहेगी. रोमांटिक ड्रामा ने 22 दिनों में अनुमानित 144.5 करोड़ की कमाई कर ली है और इसने “एल2: एम्पुरान” 142.25 करोड़ की कमाई) के लाइफटाइम ओवरसीज कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
ओवरसीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सैयारा
मूवी ओवरसीज मार्केट में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. यह वाकई एक बड़ी उपलब्धि है और बहुत जल्द, यह 150 करोड़ के शानदार आंकड़े को भी छू लेगी. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित, सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले अक्षय विधानी ने किया था. कथित तौर पर, इसे 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 22 दिनों में 310.75 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में इसने 517.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये ऑनएयर रहेगा, लेकिन…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










