Saiyaara: अनीत को अहान पांडे ने कैमरे के सामने किया KISS, फिल्म की सक्सेस पार्टी में झूमते दिखे दोनों
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Aug 2025 10:34 AM
Saiyaara Ahaan panday kisses aneet padda
Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. हाल ही मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमे पूरी टीम नजर आई. इस पार्टी में अहान पांडे और अनीत पड्डा सैयारा के गाने पर झूमते दिखे. अहान ने अनीत को माथे पर किस भी किया.
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़कर कमाई की. फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त प्रदर्शन किया. हाल ही में मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें पूरी टीम के साथ अहान और अनीत नजर आए. पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अहान और अनीत ‘सैयारा’ के गानों पर थिरकते दिख रहे हैं. अहान इस दौरान अनीत के माथे पर किस करते हैं. दोनों लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री को देख फैंस खुश हो गए है.
Possessive Ahaan, I loveeeeeeeeeee it!!!…🔥🔥🔥🔥#Saiyaara #Ahneet pic.twitter.com/MFND9zuAeP
— Jeshnaa Varma Gadiraju (@Jeshnaa9) August 11, 2025
कुछ समय से अनीत पड्डा और अहान पांडे की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. दोनों रक्षाबंधन वाले दिन साथ में एक ही गाड़ी में स्पॉट हुए थे. उन्होंने इस दौरान फैंस के साथ तसवीरें भी क्लिक करवाई थी. फैंस को अहान और अनीत की जोड़ी काफी क्यूट और प्यारी लगती है. सैयारा की सफलता के बाद से ही दोनों स्टार्स लगातार खबरों में बने हुए है. दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी बढ़ गए है. मूवी ने अबतक भारत में 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










