Singham Again के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अजय देवगन, नई रिलीज डेट आई सामने, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री!
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Apr 2023 7:59 AM
अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' आने वाली है. रोहित शेट्टी की ये मूवी पहले अगले साल दीवाली पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब नई रिलीज डेट आ गई है. बता दें कि इसका दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.
Singham Again: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी हर बार धूम मचाती है. एक बार अजय-रोहित की जोड़ी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले है, जी हां, अजय बाजीराव सिंघम बनकर बदमाशों का खात्मा करते दिखेंगे. ‘सिंघम’ का सीक्वल ‘सिंघम अगेन’ कब रिलीज होगी, इसका खुलासा हो गया है. ये मूवी अगले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी.
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ साल 2011 में आई थी. इसके बाद 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. कुछ समय पहले मेकर्स ने ‘सिंघम अगेन’ की घोषणा की थी. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले मूवी दिवाली 2024 पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब रिलीज डेट बदल गई. अब फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर चली जाएगी.
#Xclusiv… AJAY DEVGN – ROHIT SHETTY: ‘SINGHAM AGAIN’ ON INDEPENDENCE DAY 2024… #SinghamAgain – the third part in #RohitShetty’s super-successful #Singham franchise – to release on 15 August 2024 #IndependenceDay.#AjayDevgn returns as #BajiraoSingham… Starts August 2023. pic.twitter.com/RkWMeau7yS
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2023
‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण नजर आएगी. फिल्म ‘सर्कस’ के ‘करंट लगा’ के सॉन्ग लॉन्च के दौरान ही इसके बारे में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था. रोहित ने दीपिका को ‘लेडी सिंघम’ भी कहा था. कुछ समय पहले सिंघम अगेन की घोषणा को लेकर अजय देवगन ने पोस्ट शेयर किया था. रोहित के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सिंघम अगेन की @itsrohitshetty की कहानी के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की… मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह ईश्वर की इच्छा है, यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी.”
Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 2: ईद पर सलमान खान की फिल्म ने किया कमाल, कमाई में आया भारी उछाल
सिंघम 3 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन 11वीं बार एक साथ काम करेंगे. सिंघम रिटर्न्स भी रोहित शेट्टी की कहानी की दुनिया का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2011 में रिलीज हुई सिंघम से हुई थी. इसमें काजल अग्रवाल थी. अभिनेता ने 2014 में फिल्म के सीक्वल सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर खान के साथ अभिनय किया और अब, अभिनेता सिंघम अगेन के साथ वापसी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










