Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 2: ईद पर सलमान खान की फिल्म ने किया कमाल, कमाई में आया भारी उछाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Apr 2023 3:03 PM

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ईद पर मूवी ने कमाल कर दिया. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर मूवी ताबड़तोड़ कमाई करेगी. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box office Collection Day 2: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने पहले दिन दमदार ओपनिंग की. सलमान के फैंस मूवी को जबरदस्त रिस्पांस दे रहे है. सोशल मीडिया पर भी मूवी को लेकर क्रेज देखा जा रहा है. मूवी फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है. दूसरे दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर उछाल देखा है. चलिए आपको बताते है दूसरे दिन कितना का कलेक्शन हुआ.

जानें किसी का भाई किसी की जान का दूसरे दिन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस इंडिया और शुरुआती अनुमानों की मानें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये कमा लिए है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि मूवी ने 22-25 करोड़ का कलेक्शन किया है. ऐसे में कहा जा रहा है मूवी ने जबरदस्त छलांग मारी है. वीकेंड पर मूवी धमाल मचाएगी. बता दें कि ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.81 करोड़ की कमाई की थी.

किसी का भाई किसी की जान पायरेसी की शिकार

21 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी. मूवी रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. जूम टीवी के एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अब HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers वगैरह पर उपलब्ध है. हालांकि इससे पहले भी कई मूवीज ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें शहजादा, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, शहजादा, सेल्फी शामिल है. बता दें कि सलमान के साथ-साथ मूवी में सलमान खान की आखिरी लीड वाली फिल्म दबंग 3, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. साल 2021 में अंतिम सिनेमाघरों में आई. हालांकि, सलमान ने फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाई थी.

Also Read: Salman Khan Bracelet: सलमान खान के फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट के पीछे है शॉकिंग कहानी! जानें किसने किया था गिफ्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola