रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर

Published by :Pushpanjali
Published at :21 Apr 2026 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Rahyl Deshmukh

Rahyl Deshmukh

Rahyl Deshmukh: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी चर्चा में है, जिसमें जेनिलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म से उनके 10 साल के बेटे राहिल देशमुख एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट परिवार के लिए बेहद खास बन गया है.

विज्ञापन

Rahyl Deshmukh: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म की खास बात सिर्फ इसकी भव्यता ही नहीं, बल्कि यह भी है कि इसमें उनकी पत्नी जेनिलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं, यह फिल्म उनके परिवार के लिए एक खास पड़ाव भी बन गई है, क्योंकि उनके 10 साल के बेटे राहिल देशमुख इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं.

ट्रेलर में दिखी शिवाजी महाराज की झलक

मुंबई में सोमवार को फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर की शुरुआत छोटे छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार से होती है, जो स्वराज की बात करते नजर आते हैं. इस किरदार को निभा रहे बच्चे कोई और नहीं बल्कि राहिल देशमुख हैं. ट्रेलर में शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर उनके संघर्ष और मुगलों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाइयों की झलक दिखाई गई है.

फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जेनिलिया देशमुख उनकी पत्नी साईबाई के किरदार में नजर आएंगी.

ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए रितेश-जेनिलिया

ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख काफी भावुक नजर आए. उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टीम का आभार जताया. खासतौर पर संजय दत्त और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ने हर कदम पर उनका साथ दिया. वहीं, जेनिलिया देशमुख भी इस मौके पर भावुक होती नजर आईं.

राहिल के बारे में खास बातें

साल 2016 में जन्मे राहिल देशमुख, रितेश और जेनिलिया के छोटे बेटे हैं. उनके बड़े बेटे रियान का जन्म 2014 में हुआ था. दोनों बच्चों को अक्सर उनके सादगी भरे व्यवहार और संस्कारों के लिए सराहा जाता है. सोशल मीडिया पर भी यह स्टार कपल अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों को साझा करता रहता है.

कब रिलीज होगी फिल्म

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ में हुई सलमान खान की एंट्री, रितेश देशमुख ने ‘मराठी बिग बॉस’ के मंच पर दी जानकारी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola