17 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई थी डिजास्टर, रणबीर कपूर बोले- 'खुशी है कि यह अच्छा प्रदर्शन…'

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2024 8:43 AM

विज्ञापन

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग मूवी रामायण के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. मूवी को लेकर तरह-तरह की अपडेट आती रहती हैं. इस बीच एक पॉडकास्ट में एक्टर ने अपने डेब्यू फिल्म को लेकर बात की.

विज्ञापन

रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के एक्टर दमदार और टॉप एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. पिछले साल ही उन्होंने ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ दी थी, जिसमें उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की. उनके पास इस समय कई बड़ी मूवी है और जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है नितेश तिवारी की रामायण. मूवी में एक्टर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. इस बीच एक्टर ने पॉडकास्ट में अपनी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर बात की.

संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते थे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था. मूवी साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. रणबीर के साथ सोनम कपूर ने भी मूवी से बॉलीवुड़ में कदम रखा था. सालों बाद फिल्म के फ्लॉप होने पर एक्टर ने पॉडकास्ट ‘पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ’ पर निखिल कामथ संग बात की. उन्होंने कहा, “जब मैं अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस तो इंडस्ट्री का हर निर्देशक मुझे लॉन्च करना चाहता था. मैं संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा फैन था. मुझे लगा वो मुझे नहीं जानते होंगे और इस वजह से मैंने अपना रिज्यूम बनाकर उनके ऑफिस के बाहर बैठ गया.”

Also Read- दो एक्ट्रेस को डेट करने पर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर, कहा- मुझे धोखेबाज और कैसानोवा का लेबल…

Also Read- Jr NTR के साथ डिनर पर रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन आए नजर, आलिया भट्ट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- क्या चल रहा

सांवरिया’ के फ्लॉप होने पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर ने बताया कि, जब उन्होंने मेरा रिज्यूम देखा तो मुझे पहचान लिया. जब संजय लीला भंसाला मुझसे पहली बार मिले तो उन्होंने कहा, मैं आपके साथ फिल्म बनाना चाहता हूं. जिसके बाद एक्टर ने संजय लीला के असिस्टेंट बनकर 13-14 घंटे काम किया. एनिमल एक्टर ने निर्देशक को एक सख्त और गुस्सैल स्वभाव वाला बताया और कहा कि, मुझे इसने और भी कठोर बना दिया. ‘सांवरिया’ के फ्लॉप होने पर एक्टर ने कहा, ”अब मुझे खुशी है इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, क्योंकि इसने मुझे आगे की जिंदगी के लिए तैयार किया.”

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola