Jr NTR के साथ डिनर पर रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन आए नजर, आलिया भट्ट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- क्या चल रहा
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Apr 2024 6:51 AM
Jr NTR dinner date with Ranbir Kapoor Alia Bhatt
मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर के लिए जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन पहुंचे थे. साथ में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इसपर फैंस कमेंट किए बिना रह नहीं पा रहे.
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में जूनियर एनटीआर बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन और सबा आजाद के साथ डिनर एंजॉय करते दिखे. उनके साथ फिल्म फिल्म निर्माता करण जौहर भी नजर आए. वीडियो वायरल होते ही फैंस इसपर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे.
जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट एक साथ आए नजर
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट एक साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर के लिए आए. विरल भयानी ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें तीनों एक कार से उतरते दिेखे. रणबीर ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में काईफ स्मार्ट लगे. आलिया ने येलो और व्हाइट प्रिंटेड वन शोल्डर ड्रेस पहना था. वहीं, करण जौहर ने नीली डेनिम के साथ काली शर्ट पहनी थी. एनटीआर ने ब्लैक रंग के स्वेटशर्ट में काफी कूल लग रहे थे.
ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी डिनर में हुए शामिल
वहीं, ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट औऱ करण जौहर के साथ रविवार को डिनर पर शामिल हुए. ऋतिक ने धारीदार व्हाइट शर्ट पहना था, जबकि सबा ने ब्राउन रंग की पैंट के साथ साटन स्लिप टॉप पहना था. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या चल रहा इन लोगों के बीच. एक यूजर ने लिखा, रणबीर, ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट के साथ करण जौहर को फिल्म बनानी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, एक ही फ्रेम में इतने सारे स्टार्स.
Ranbir Kapoor: भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्लाए रणबीर कपूर, बोले- बहरा नहीं हूं मैं… VIDEO VIRAL
Ramayana: रणबीर कपूर के अलावा ये स्टार्स होंगे रामायण में, सुभाष घई ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Ramayana: रावण बनने के लिए यश लेंगे तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! लुक को लेकर चल रहा काम
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण
वहीं, रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू कर दी है. शनिवार को नितेश तिवारी की फिल्म के सेट से रणबीर और साईं पल्लवी की तसवीरें लीक हो गई थी. दोनों राम और सीता के किरदार में नजर आए थे. बता दें कि इससे पहले भी सेट से अरुण गोविल और लारा दत्ता की फोटोज लीक हुई थी. अरुण जहां राजा दशरथ के किरदार में दिखे थे, जबकि लारा कैकेयी के रोल में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










