दो एक्ट्रेस को डेट करने पर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर, कहा- मुझे धोखेबाज और कैसानोवा का लेबल…
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jul 2024 11:46 AM
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने अतीत में दो सफल एक्ट्रेसेस के साथ डेटिंग को लेकर बात की. रणबीर ने इसपर सालों बाद चुप्पी तोड़ी है.
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. फिल्म में दर्शक रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखेंगे. इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की मूवी लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे. इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अपना जलवा बिखेरेंगे. कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और ये अगले साल क्रिसमस 2025 में रिलीज होगी. फिल्मों के अलावा रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर ने एक पॉडकास्ट में अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर बात की.
रणबीर कपूर बोले- मुझे एक लंबे समय तक धोखेबाज…
रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं. हालांकि अब एक्टर शादीशुदा है और उनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम राहा है. हाल ही में निखिल कामथ के पॉडकास्ट, पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ से बातचीत में, एक्टर ने एडमिट किया कि उन्होंने दो सफल एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं. एक्टर ने कहा, “मैंने दो बहुत सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस को डेट किया, जिसने मेरी पहचान बना दी मैं एक कैसानोवा हूं. मुझे एक लंबे समय तक धोखेबाज का लेबल दिया गया और आज भी इस लेबल के साथ जी रहा हूं.
Also Read- VIDEO: रणबीर कपूर के गालों पर बड़े प्यार से राहा ने किया KISS, फैंस बोले- उसकी क्यूटनेस पर दिल आ गया
रणबीर कपूर ने इन दो एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट
रणबीर कपूर ने उन दो एक्ट्रेसेस का नाम नहीं लिया, लेकिन सबको पता है कि वो कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं. दीपिका के साथ एक्टर दो साल रिश्ते में रहे और उसके बाद उन्होंने कैटरीना को डेट किया. दोनों ने लगभग छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया और वो शादी भी करने वाले थे. हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार एक्टर एनिमल में दिखे थे. अब वो एनिमल पार्क, लव एंड वॉर में नजर आएंगे. एनिमल पार्क, एनिमल का अगला पार्ट है और इसे संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










