रणबीर कपूर ने रिजेक्ट की ये 10 फिल्में, जो बाद में हुई सुपरहिट, लिस्ट में संजय लीला भंसाली की मूवी भी शामिल
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. एक्टर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है, लेकिन उन्होंने कई ऐसी मूवीज रिजेक्ट की है, जो उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती थी. आपको बताते हैं कौन सी हैं वो ब्लॉकबस्टर फिल्में.
जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में अर्जुन सलूजा के रोल के लिए पहले रणबीर कपूर को ऑफर किया था, लेकिन इस किरदार को उन्होंने मना कर दिया था. बाद में ये किरदार ऋतिक रोशन ने किया था.

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म राम लीला में रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन रणबीर ने मूवी ठुकरा दी. जिसके बाद ये मूवी रणवीर सिंह को दे दिया.

चेतन भगत की बुक 2 स्टेट्स पर आधारित ये फिल्म जो की अभिषेक वर्मन ने बनाई थी. इसके लिए पहले रणबीर को ऑफर मिली थी, मगर बाद में अर्जुन कपूर को कास्ट किया गया.

रणबीर कपूर को दिलवाले फिल्म में शाहरुख और काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था. हालांकि उन्होंने ये ऑफर नहीं लिया और फिर ये रोल वरुण धवन को मिल गई.

आदित्य कपूर की निर्देशित बेफिक्रे रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर ये फिल्म पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी. फिल्म में वाणी काफी बोल्ड लुक में नजर आई थी.

इमरान खान स्टारर ये फिल्म पहले कई एक्टर्स को ऑफर हुई थी, जिन्होंने इसे रिजेक्ट किया था जिसमें से एक नाम रणबीर कपूर का भी था.

मनीष शर्मा की बैंड बाजा बारात जो की एक रोमांटिक कॉमेडी थी, उसे पहले रणबीर को ऑफर किया गया था. एक्टर ने मना कर दिया और बाद में इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ रणवीर सिंह नजर आए.

फिल्म म्यूजिकल रोमांस गली बॉय पहले रणबीर को ऑफर हुई थी, उनके ठुकराने के बाद रणवीर ने ये रोल लिया. इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया.

फिल्म म्यूजिकल रोमांस गली बॉय पहले रणबीर को ऑफर हुई थी, उनके ठुकराने के बाद रणवीर ने ये रोल लिया. इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया.

जोया अख्तर अपवी फिल्म दिल धड़कने दो में रणबीर और करीना को भाई-बहन के रोल के लिए कास्ट करना चाहती थी. हालांकि एक्टर ने इस ऑफर को रिजेक्ट किया, जिसके बाद करीना ने भी वॉक आउट कर दिया.

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म बैंग बैंग रणबीर कपूर को पहले ऑफर हुई थी. हालांकि उन्होंने इसे मना कर दिया और फिर इसमें ऋतिक की एंट्री हो गई.
Also Read: Animal Movie Review: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल देख हिल जाएगा दिमाग,रिव्यू आया सामनेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










