‘कृष 4’ बनाने को बेकरार हैं राकेश रोशन

बॉलीवुड में फिल्मों के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 बनने में देर नहीं लगती है. ऐसे में साल 2019 में ‘सुपर 30’और ‘वॉर’ जैसी बैक टू बैक हिट देने वाले ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म पर सभी की निगाहें हैं. वॉर के बाद ऋतिक रोशन का नाम कई सारी फिल्मों के साथ जोड़ा गया […]
बॉलीवुड में फिल्मों के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 बनने में देर नहीं लगती है. ऐसे में साल 2019 में ‘सुपर 30’और ‘वॉर’ जैसी बैक टू बैक हिट देने वाले ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म पर सभी की निगाहें हैं. वॉर के बाद ऋतिक रोशन का नाम कई सारी फिल्मों के साथ जोड़ा गया है, लेकिन अब खबर मिली है कि उनकी एक फिल्म का पार्ट 4 आने वाला है.
हाल ही में उन्होंने एक वेब पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि, वह अब अपने आपको एक एक्टर के तौर पर चैलेंज करना चाहते हैं, इसलिए एक दमदार स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं. आप सभी को बता दें कि इस समय ऋतिक के फैंस को ‘कृष 4’ का बेसब्री से इंतजार है और इसी को लेकर खबर आयी है कि जल्द ही यह बन सकती है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म कृष 4 पर काम करना शुरू कर देंगे. इसी के साथ राकेश रोशन ने यह भी बताया है कि, वह ऋतिक रोशन के अपोजिट फिल्म में एक्ट्रेस की कास्टिंग को जल्द ही अंतिम रूप देने वाले हैं. फिलहाल वह स्क्रिप्ट पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




