Rajpal Yadav: प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे राजपाल यादव, एक्टर की 'मनसुखा' वाले बात पर आश्रम में लगे जोर के ठहाके, वायरल VIDEO

Rajpal Yadav: कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे. साथ ही उन्होंने अपनी कॉमेडी से प्रेमानंद जी को लोटपोट कर दिया.
Rajpal Yadav: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों खूब सुर्खियों में है. इस बार उन्होंने सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज को भी हंसा दिया है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल यादव महाराज जी से मुलाकात करते हुए अपने मजाकिया अंदाज में ऐसी बात कहते हैं कि पूरा माहौल हंसी से भर जाता है.
राजपाल की कॉमिक टाइमिंग पर महाराज जी हुए लोटपोट
वीडियो में राजपाल यादव प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचते हैं, तब महाराज जी मुस्कुराते हुए पूछते हैं, ‘ठीक हो?’ इस पर राजपाल अपनी खास कॉमिक स्टाइल में जवाब देते हैं, ‘आज ठीक हूं, लेकिन इतनी बातें दिमाग में चल रही थी कि अब कुछ समझ में ही नहीं आ रहा.’ उनके इतना कहते ही सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. फिर आगे कहते है, ‘एक गलतफहमी-सी हो गई है कि द्वापर युग हुआ, कृष्णा जी थे, सब ग्वाला बने और लगता है कि मनसुखा मैं ही था.’ राजपाल की यह बात सुनकर प्रेमानंद महाराज जोर से ठहाका लगाते हैं.
महाराज जी ने नाम जप की दी सलाह
राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘यह पागलपन मैं अपने अंदर बनाए रखना चाहता हूं.’ इस पर प्रेमानंद महाराज भी बहुत प्यार से जवाब देते हैं, ‘जैसे हो वैसे ही रहो. पूरे भारत को हंसाने और मनोरंजन करने वाले आप ही हैं. इस मासूमियत को जरूर बनाए रखना.’ उनकी बात पर राजपाल कहते हैं, ‘मैं अपने आपको अंदर से मनसुखा ही बोलता हूं. बस कोशिश करता हूं कि किसी को दुख न दूं, गुरुजी.’ इसके बाद महाराज जी ने उनसे नाम जप करने की सलाह दी, तब राजपाल ने 2 मंत्र सुना कर कहा, ‘आपके आशीर्वाद से मैं धन्य हो गया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




