Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby: राजकुमार राव- पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारियां, जानें उनका नन्हा मेहमान बेटा है या बेटी
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Nov 2025 9:42 AM
राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बने, फोटो- इंस्टाग्राम
Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby: राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बन गए. एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया. कपल को ये खुशियां उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर मिली. कपल ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.
Rajkummar Rao and Patralekhaa Baby: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिता बन गए. जी हां, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया. राजकुमार और पत्रलेखा के घर एक नन्ही से राजकुमारी ने जन्म लिया है. कपल अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर पैरेंट्स बने हैं. ऐसे में उनकी खशियां डबल हो गई. कपल ने खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया है. पोस्ट पर उन्हें खूब सारी बधाईयां मिल रही है.
राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी. कपल ने कैप्शन में लिखा, भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है. पोस्ट पर मीडिया यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई हो आप दोनों को. एक यूजर ने लिखा, ये तो बहुत बड़ी खुशखबरी है. एक यूजर ने लिखा, आपकी खुशियों को किसी की नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें.
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म उज्ज्वल देवराव निकम की शूटिंग पूरी कर ली है. पिछली बार एक्टर फिल्म मालिक में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने काम किया था. पुलकित की ओर से निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था. मूवी को दर्शकों से उतना अच्छा रिएक्शन नहीं मिला था. जबकि पत्रलेखा पिछली बार फिल्म फुले में नजर आई थी. दरअसल, ये फिल्म ज्योति सावित्रीबाई फुले के सामाजिक सुधार पर बनी थी. मूवी में उनके साथ एक्टर प्रतीक गांधी नजर आए थे.
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में की शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को सात फेरे लिए थे. शादी से पहले कपल ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों अपनी फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के सेट पर मिले थे. पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. कपल ने साथ में सिटीलाइट्स के अलावा वेब सीरीज बोस: डेड/अलाइव में काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










