Raid 2 वर्ल्डवाइड बनी ब्लॉकबस्टर, 3 दिनों में 100 करोड़ क्लब के करीब

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 May 2025 7:44 PM

विज्ञापन

Raid 2 Box Office collection

Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन और वाणी कपूर की 'रेड 2' वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाने के बेहद करीब है. फिल्म ने अबतक करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. आइए जानते हैं अबतक की कमाई कितनी है.

विज्ञापन

Raid 2 Worldwide Collection: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और लिखित ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, सौरभ शुक्ला, श्रुति पांडे और रजत कपूर अहम किरदारों में हैं. फिल्म सोशल मीडिया पर दर्शकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. वहीं, कमाई के मामले में भी फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं. इस बीच अब तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में आइए अबतक की कमाई पर एक नजर डालते हैं.

रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने अबतक वर्ल्डवाइड 63.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म का नेट और ओवरसीज कलेक्शन 49.25 करोड़ रुपए और 5.00 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि, 58.75 की ग्रॉस कमाई हुई है. अब इन आंकड़ों से साफ है कि रेड 2 एक हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. अगर यह प्रिडिक्शन सच साबित होता है तो फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.

3 फिल्मों संग हुई भिड़ंत

रेड 2 अकेले सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी, बल्कि इसके साथ 3 और फिल्में थिएटर्स में आई थीं. पहली संजय दत्त की ‘द भूतनी’, सूर्या की ‘रेट्रो’ और नानी की ‘हिट 3’. हालांकि, इन चारों फिल्मों में अजय देवगन की रेड 2 कमाई में दिल जीत रही है. तो वहीं, रेट्रो और हिट 3 भी अच्छी रफ्तार में आगे बढ़ रही है, लेकिन संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी ओपनिंग के साथ ही फ्लॉप साबित हो गई है. फिल्म अबतक 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

यह भी पढ़े: Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola