Raid 2 Box Office Collection Day 17: 17 दिन बाद भी नहीं थमी रेड 2 की रफ्तार, तगड़ा कलेक्शन कर चौंकाया

Updated:
विज्ञापन
Raid 2 Verdict Flop or Hit

Raid 2 Verdict Flop or Hit

Raid 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म ‘रेड 2’ के साथ 1 मई को संजय दत्त की ‘द भूतनी’ भी रिलीज हुई थी. जहां ‘द भूतनी’ को दर्शकों ने नकार दिया, तो दूसरी तरफ रेड 2 अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अजय देवगन की फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लेगी.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में अजय के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने अहम किरदार प्ले किया है. इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ से हुई, लेकिन ‘रेड 2’ ने अच्छा प्रदर्शन किया. राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अभी तक बना हुआ है. जबकि ‘द भूतनी’ का खेल रिलीज के कुछ दिन बाद ही खत्म हो गया. 17वें दिन भी मूवी तगड़ी कमाई करेगी.

17वें दिन रेड 2 का चला जादू?

‘रेड 2’ ने दर्शकों को बांधे रखा और इसकी कहानी ने सबको खूब इम्प्रेस किया. फिल्म ने 17वें दिन भी रफ्तार बनाए रखी और sacnilk के अनुसार, मूवी ने 17वें दिन अभी तक 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में मूवी की एंट्री हो जाएगी. वीकेंड पर मूवी की कमाई बढ़ेगी.

140 करोड़ रुपये के करीब पहुंची रेड 2

Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 15:  3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4.15 करोड़

रेड 2 की टोटल कलेक्शन- 143.50  करोड़

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola