Raid 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हालिया रिलीज रेड 2 साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित यह फिल्म 2018 की रेड का सीक्वल है. क्राइम थ्रिलर में रितेश देशमुख, वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही रजत कपूर, अमित सियाल, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक सहायक भूमिकाओं में हैं. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.
रेड 2 ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़
sacnilk के मुताबिक अजय देवगन की रेड 2 ने 14वें दिन 1.34 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 131.44 करोड़ हो गया. पहले वीकेंड पर मूवी ने 95.75 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड यह 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने वाली है. इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, हिट 3 और रेट्रो को पहले ही पीछे छोड़ दिया है.
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 14: 1.34 करोड़
Raid 2 Total Collection- 131.44 करोड़
रेड 2 के बारे में
दिलचस्प बात यह है कि रेड 2 में भी अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आए, वहीं वाणी कपूर उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं. जबकि रितेश देशमुख विलेन के रोल में चमक रहे हैं. अमय अपनी 75वीं छापेमारी करने के लिए हैं. उनके रडार पर दादा मनोहर भाई हैं.