Pushpa 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही पुष्पा 2 की कमाई में आई गिरावट, 33वें दिन हुई इतनी कमाई, जानें कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 33
Pushpa 2 Box Office Collection Day 33: सुकुमार की अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल अभिनीत फिल्म पुष्पा 2 की कमाई में 33वें दिन गिरावट देखी गई. अबतक मूवी ने कितने का बिजनेस कर लिया है, यहां जानिए.
Pushpa 2 Box Office Collection Day 33: सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल सिनेमाघरों में एक महीने के बाद भी धमाल मचा रही है. फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसने अबतक दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मूवी में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिका निभा रहे हैं. अल्लू की फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ दिया है. अब मूवी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए आपको बताते हैं 33वें दिन कितनी कमाई हुई.
33वें दिन पुष्पा 2: द रूल ने की इतनी कमाई
पुष्पा 2: द रूल की कमाई में सोमवार को गिरावट देखी गई और इसने 5वें सोमवार यानी 6 दिसंबर को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की. पिछले दिनों की तुलना में फिल्म की कमाई में बेहद कम हो गई. सैक्निलक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अबतक फिल्म ने पूरे भारत में 1208.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
पुष्पा 2: द रूल का अबतक का कलेक्शन
- पुष्पा 2 डे 1- 164.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 2- 93.8 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 3- 119.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 4- 141.05 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 5- 64.45 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 6- 51.55 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 7- 43.35 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 8- 37.45 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 9- 36.4 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 10- 63.3 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 11- 76.6 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 12- 26.95 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 13- 23.35 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 14- 20.55 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 15- 17.65 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 16- 14.3 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 17- 24.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 18- 32.95 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 19- 13 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 20- 14.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 21- 19.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 22- 10.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 23- 8.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 24- 12.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 25- 15.65 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 26- 6.8 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 27- 7.7 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 28- 13.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 29- 5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 30- 3.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 31- 5.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 32- 7.2 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 डे 33- 2.5 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1208.7 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










