Priyanka Chopra की नेशनल अवार्ड विनिंग मराठी फिल्म ‘पानी’ का टीजर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Priyanka Chopra की निर्मित फिल्म पानी का टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म अस्तित्व की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें पानी के महत्व को दर्शाया गया है. यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी.
Priyanka Chopra की निर्मित मराठी फिल्म ‘पानी’ का टीजर आज रिलीज हो गया है. फिल्म का निर्देशन अदिनाथ एम कोठारे ने किया है, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते भी नजर आएंगे. प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म के टीजर को शेयर किया और इस फिल्म को ‘अस्तित्व की लड़ाई’ बताया.
प्रियंका चोपड़ा की पानी का टीजर कैसा है?
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पानी के 1 मिनट 26 सेकंड के टीजर में मराठवाड़ा गांव छोड़कर शहर में बसने वाले लोगों की झलक दिखती है. जबकि, जो लोग गांव में रह गए हैं, वह गांव वालों को सूखे से लड़ना सिखाते नजर आ रहे हैं. इस मराठी फिल्म की कहानी ‘जलदूत’ हनुमंत केंद्रे के जीवन से इस्पायर है. इस टीजर के हम आमिर खान के रिएलिटी शो ‘सत्यमेव जयते’ में अपनी कहानी बताने वाले शख्स की झलक भी दिखाई गई है. इसके अलावा उसके गांव में पानी की समस्या को हल करने के सफर और उसकी प्रेम कहानी भी दर्शाया गया है. प्रियंका चोपड़ा ने इस टीजर को शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि, “यह कहानी से कहीं बढ़कर है- यह अस्तित्व की लड़ाई है. #पानी.” देखिए उनकी पोस्ट!
Also Read: Priyanka Chopra भारत आते ही इस वजह से हुई ट्रोल, फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, बोले- अगर पहले ये…
पानी फिल्म के बारे में
पानी फिल्म में सुबोध भावे, किशोर कदम, अदिनाथ कोठारे और रुचा वैद्य जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का निर्माण नेहा बड़जात्या, स्वर्गीय रजत बड़जात्या, प्रियंका चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा ने किया है. इस फिल्म को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










