Prabhu Deva Net Worth: करोड़ों में है सलमान खान की ‘दबंग 3’ बनाने वाले प्रभु देवा की कमाई, अमीरी में एक्टर्स से भी आगे

Updated:
विज्ञापन

Prabhu Deva Net Worth

Prabhu Deva Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर प्रभु देवा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. बैकग्राउंड डांसर के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले प्रभु देवा आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. ऐसे में उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Prabhu Deva Net Worth: बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार, जो बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी हैं. चाहे एक्टिंग हो या डायरेक्शन, कोरियोग्राफी हो या फिल्में प्रोड्यूस करना ये कलाकार हर फील्ड में अपने नाम के झंडे गाड़ चूका है. हम यहां और किसी की नहीं, बल्कि प्रभु देवा की बात कर रहे हैं, जो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड कोरियोग्राफर हैं. अपने डांस मूव्स से दुनिया को दीवाना बनाने वाले प्रभु देवा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन आपको जानकार बहुत ताजुब होगा कि शुरुआत में प्रभु देवा एक बैकग्राउंड डांसर थे और फिर उन्होंने फिल्मों में कोरियोग्राफ करना शुरू कर दिया. इस बीच उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ.

कोरियोग्राफर के साथ एक्टर-डायरेक्टर भी

मुकाबला और उर्वशी गाने से पॉपुलर हुए प्रभु देवा ने कोरियोग्राफी के बाद, एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया. उन्होंने ‘एबीसीडी’ और ‘स्ट्रीट डांसर थ्रीडी’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है. साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं. इनमें अक्षय कुमार की राउडी राठौड़, श्रुति हसन की रमैया वस्तावैया, शाहिद कपूर की आर राजकुमार, अजय देवगन की एक्शन जैक्शन, अक्षय कुमार की सिंह इस ब्लिंग, सलमान खान की दबंग 3 और राधे शामिल हैं.

प्रभु देवा नेट वर्थ

प्रभु देवा के नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभु देवा कुल 137 करोड़ संपत्ति के मालिक है. एक्टर एक महीने में 1 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं. वहीं, सालाना उनकी कमाई 12 करोड़ से अधिक हो जाती है. उनकी माइसुरू से 17 किलोमीटर आगे दूरा में प्रॉपर्टी भी है, जिसमें एक फार्म भी है. हालांकि, कोरियोग्राफर इस वक्त प्रभु मुंबई में रहते हैं, जहां उनका ग्रीन एकर नाम से एक अपार्टमेंट है. उनके पास लक्जरी कार्स का कलेक्शन भी है. इनमें
मर्सिडीज-बेंज जीएलए फेसलिफ्ट, बीएमडब्लू एम4, ऑडी क्यू7, बेंटले कॉन्टिनेंटल जैसी गाड़ियां शामिल है.

यह भी पढ़े: Vikrant Massey Net Worth: कभी घर चलाने के लिए कॉफी शॉप में की नौकरी, आज बना डाली है करोड़ों की संपत्ति

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola