25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे सलमान खान? डेटिंग रुमर्स पर पूजा हेगड़े ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Apr 2023 6:25 AM

विज्ञापन

कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर सलमान खान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की खबरें फैली हुई थी. ऐसा कहा जा रहा था कि भाईजान को पूजा से प्यार हो गया. इन अफवाहों को तूल तब मिला जब एक्टर पूजा के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शामिल हुए थे. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन के लिए जोर-शोर से लगे हुए है. इसमें उनके अपोजिट अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) है. पहली बार दोनों साथ में काम कर रहे है और मूवी में उनका रोमांटिक एंगल है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें थी सलमान और पूजा एक-दूसरे को डेट कर रहे है. इस पर पहली बार एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह सिंगल है.

सलमान खान और पूजा हेगड़े की डेटिंग की खबरें

दरअसल, कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर सलमान खान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की खबरें फैली हुई थी. ऐसा कहा जा रहा था कि भाईजान को पूजा से प्यार हो गया. इन अफवाहों को तूल तब मिला जब एक्टर पूजा के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शामिल हुए थे. हालांकि अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए ईटाइम्स से इस बारे में बातचीत में बताया कि वो सिंगल है और ऐसे अफवाहों पर ध्यान नहीं देती.

https://www.instagram.com/p/Cqw_ex4PQAO/
पूजा हेगड़े ने कही ये बात

पूजा हेगड़े ने कहा, मैं इसे क्या कहूं? मैं अपने बारे में बातें पढ़ता रहती हूं. मैं सिंगल हूं. मुझे अकेले रहना पसंद है. मैं सच में अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं. मैं एक शहर से दूसरे शहर जाने की उम्मीद कर रही हूं, अभी यही मेरा लक्ष्य है. मैं अब बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान भी नहीं दे सकती क्योंकि अब मैं क्या करूं? बता दें कि पूजा, सलमान खान से 25 साल छोटी है.

Also Read: Deepak Dobriyal Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल, जानकर रह जाएंगे दंग
‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए सलमान को मिले 50 करोड़!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान एक अलग लुक और अवतार में दिखे है. लंबे बालों में भाईजान काफी हैंडसम लग रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये लिए है. वहीं, पूजा हेगड़े ने 5 करोड़ की फीस ली है. जबकि सुपरस्टार राम चरण भी इस फिल्म में कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैमियो के लिए 3 करोड़ लिए है.

Also Read: शहनाज गिल ने क्यों ब्लॉक किया था Salman Khan का फोन नंबर? बोलीं- सलमान सर का कॉल आया तो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola