शहनाज गिल ने क्यों ब्लॉक किया था Salman Khan का फोन नंबर? बोलीं- सलमान सर का कॉल आया तो…

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल नजर आई थी और तब से ही सलमान खान और उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिग हो गई थी. ये बॉन्डिग अभी तक बरकरार है. कपिल शर्मा शो में किसी का भाई किसी की जान की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए आयी.
शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और पूरी टीम मूवी के प्रमोशन में लगी हुई है. जल्द ही टीम द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले है. इस दौरान सेट पर सब खूब मस्ती करते दिखेंगे. शो में शहनाज ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार सलमान का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था.
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल नजर आई थी और तब से ही सलमान खान और उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिग हो गई थी. ये बॉन्डिग अभी तक बरकरार है. कपिल शर्मा शो में किसी का भाई किसी की जान की पूरी टीम आई. शो में शहनाज ने बताया कि अनजाने में उसने सलमान का नंबर ब्लॉक कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया ये तब हुआ जब सलमान उन्हें फिल्म में रोल देने के लिए कॉल कर रहे थे.
शहनाज गिल ने बताया कि, जब उन्हें सलमान खान ने कॉल किया था, तब वह अमृतसर में थी. सलमान का कॉल आया तो वो एक अनजान नंबर शो कर रहा था. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे अनजान नंबर ब्लॉक करने की आदत है तो मैंने ऐसा ही किया. कुछ मिनट बाद मुझे मैसेज आया कि सलमान सर मुझे कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं. ये चेक करने के लिए मैंने ट्रूकॉलर ऐप पर नंबर डाला और पता चला कि यह सच में वो मुझे कॉल कर रहे थे! मैंने उन्हें अनब्लॉक किया और वापस कॉल किया.
21 अप्रैल 2023, ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में तेलुगु अभिनेता वेंकटेश भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. इस फिल्म को ‘जी स्टूडियोज’ दुनिया भर में रिलीज करेगा. ट्रेलर में एक्टर अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिखे. हालांकि कई यूजर्स को लगा कि ये एब्स पोस्ट-प्रोडक्शन का कमाल था. इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए इवेंट में अपनी शर्ट के बटन खोलकर सबको अपना एब्स दिखाया. एक्टर कहते है, तुम्हारे को लगता है वीएफएक्स से होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










