थिएटर में मिस कर दी Peddi, अब घर बैठे देखें राम चरण की हिट फिल्म, नोट कर लें OTT रिलीज डेट

Updated:
विज्ञापन

राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi OTT Release Date: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. 4 जून को रिलीज हुई फिल्म अगर अभी तक नहीं देख पाए हैं, तो आप घर बैठे इस दिन से देख सकते हैं .

विज्ञापन

Peddi OTT Release Date: बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित और राम चरण, जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 338.37 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में इसने 241.48 करोड़ रही. अब जल्द ही यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी.

Peddi OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पेड्डी

पेड्डी‘ 9 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. खास बात यह है कि फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है. अभी हिंदी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है.

Peddi ott

Peddi Story: क्या है ‘पेड्डी’ की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे टैलेंटेड क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके लिए शुरुआत में सिर्फ पैसा मायने रखता है, लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात गांव के रहने वाले अप्पालासुरी से होती है. वह अपने गांव को रेलवे हॉल्ट और सरकारी पहचान दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है. उसकी सोच और संघर्ष क्रिकेटर की जिंदगी पर गहरा असर डालता है. अपने पहलवानी गुरु के मार्गदर्शन में वह सिर्फ पैसों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी नहीं रहता, बल्कि ऐसा स्पोर्ट्समैन बन जाता है जो अपने लोगों और अपने सपनों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है.

Peddi Starcast: पेड्डी में मौजूद हैं ये स्टार्स

फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में राम चरण के साथ नजर आ रही हैं. इसमें शिव के अलावा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

यह भी पढ़ें- पेड्डी-धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सफलता पर राम चरण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 1800 करोड़ रुपये का कलेक्शन सबूत

यह भी पढ़ें- दो हफ्तों बाद भी नहीं थमा राम चरण का तूफान, 317 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola