Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: फिल्म का निकला दम, पहले वीकेंड में सिर्फ हुई इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 May 2026 8:31 AM

विज्ञापन

पति पत्नी और वो 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: ‘पति पत्नी और वो 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म अब आने वाले दिनों में अपनी कमाई बढ़ाने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: पति पत्नी और वो 2 में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. पहले वीकेंड के आंकड़े सामने आने के बाद साफ हो गया है कि फिल्म को दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा मेकर्स को उम्मीद थी.

पहले वीकेंड में सिर्फ 17.50 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म ने शुक्रवार 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद शनिवार को कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये जुटाए. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कलेक्शन बढ़कर 7.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये रहा. इस समय सिनेमाघरों में कोई बड़ी हिंदी फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है, फिर भी फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में संघर्ष करती दिखाई दे रही है.

पहली फिल्म के मुकाबले काफी पीछे रह गया सीक्वल

साल 2019 में रिलीज हुई पति पत्नी और वो ने पहले ही वीकेंड में 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. उस फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म बाद में दुनियाभर में करीब 110 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. लेकिन ‘पति पत्नी और वो 2’ की शुरुआत काफी धीमी रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन पहली फिल्म से काफी कम रह सकता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म भी बनाई थी. यह एक कॉमेडी ऑफ एरर्स फिल्म है, जिसमें प्रजापति नाम के शख्स की कहानी दिखाई गई है. आयुष्मान खुराना इस किरदार में नजर आए हैं, जो तीन महिलाओं के बीच उलझ जाता है. फिल्म में वामिका गब्बी ने एक पत्रकार और आयुष्मान की पत्नी का किरदार निभाया है. वहीं सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह उनके दोस्तों चंचल और नीलोफर की भूमिका में दिखाई दी हैं.

ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थिएटर रिलीज के बाद ‘पति पत्नी और वो 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 8 हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola