Param Sundari Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 'परम सुंदरी' ने इतने करोड़ रुपये से खोला अपना खाता, कलेक्शन ने किया हैरान
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2025 1:44 PM
परम सुंदरी का 12वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Param Sundari Worldwide Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने भारत में सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला. जबकि वर्ल्डवाइड मूवी ने ठीक ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. चलिए आपको वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Param Sundari Worldwide Collection: फिल्म परम सुंदरी थिएटर्स में रिलीज हो गई है. जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला. तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित फिल्म ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया, यहां आपको बताते हैं.
वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने कितना कमाया
सैकनिल्क के अनुसार, परम सुंदरी ने भारत में पहले दिन लगभग 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड मूवी ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर पॉजिटिव रिस्पांस से फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. फिलहाल मूवी को टक्कर सिनेमाघरों में कुली, वॉर 2, हृदयपूर्वम और लोकाह दे रही है.
जुलाई में ही रिलीज होने वाली थी परम सुंदरी
फिल्म परम सुंदरी पहले 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद परम सुंदरी के मेकर्स ने इसकी तारीफ बदल दी. फिल्म का क्लैश अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से भी होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म की भी रिलीज डेट बढ़ा दी गई. जहां अजय की फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म से उम्मीद जताई जा रही है.
सिद्धार्थ और जान्हवी पिछली बार इस फिल्म में आए थे नजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली रिलीज फिल्म योद्धा थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की और इसने दुनियाभर में 53.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जबकि जान्हवी कपूर की पिछली रिलीज मिस्टर एंड मिसेज माही थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव ने स्क्रीन शेयर किया था.
यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Day 1: धीमी शुरुआत के बावजूद ‘परम सुंदरी’ का धमाका, पहले दिन ही इन 24 फिल्मों को छोड़ा पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










