Param Sundari Box Office Collection Day 2: परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Aug 2025 2:37 PM

विज्ञापन

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21

Param Sundari Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी काफी चर्चा के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. रोमांटिक कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका क्या हाल है.

विज्ञापन

Param Sundari Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर स्टारर परम सुंदरी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. रोमांटिक कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर सम्मानजनक कमाई की. हालांकि इसे बॉक्स ऑफिस पर पहले रिलीज हुई वॉर 2 और कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए. आइये जानते हैं.

परम सुंदरी ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक परम सुंदरी ने दूसरे दिन यानी शनिवार को शुरुआती मॉनिंग ट्रेंड्स में 1.55 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 8.8 करोड़ हो गया. इसने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ कमाए थे. ये फिल्म जान्हवी कपूर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. पहली पर अभी भी धड़क है.

परम सुंदरी के बारे में

परम सुंदरी, दिल्ली और केरल के दो लोगों के बीच सांस्कृतिक प्रेम को बड़े ही खूबसूरती से दिखाती है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी के अलावा, फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके गानें, खासकर “परदेसिया” को रिलीज से पहले काफी तारीफ मिली और इसपर कई रील्स भी बने.

चेन्नई एक्सप्रेस से परम सुंदरी की तुलना की जाने पर क्या बोली जान्हवी

परम सुंदरी की तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर “चेन्नई एक्सप्रेस” से की जा रही थी. हालांकि जान्हवी ने इन खबरों का जवाब देते हुए साफ कर दिया कि दोनों ही मूवीज काफी अलग है. एक्ट्रेस ने मिर्ची प्लस को बताया, “दीपिका ने फिल्म में एक तमिलियन का किरदार निभाया है और मैं आधी तमिल और आधी मलयाली लड़की का किरदार निभा रही हूं. मैं फिल्म में केरल से हूं, यह पूरी तरह से एक अलग परिवेश की कहानी है, तो कोई दोहराने वाली बात नहीं है.”

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Trailer: गजनी-एनिमल का मिक्सचर है बागी 4, ट्रेलर में चमके विलेन संजय दत्त, टाइगर श्राफ का एक्शन देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola