Param Sundari Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई करेगी 'परम सुंदरी'? जानें अबतक कितना हुआ कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Aug 2025 12:47 PM

विज्ञापन

परम सुंदरी के 14वें दिन का कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

Param Sundari Box Office Collection Day 1: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर परम सुंदरी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह रोमांटिक कॉमेडी पहली बार दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी लेकर आई है. एक्स पर यूजर्स ने फिल्म को पैसा वसूल बताया. चलिए आपको बताते हैं पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी फिल्म.

विज्ञापन

Param Sundari Box Office Collection Day 1: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ‘परम सुंदरी’ आज रिलीज हो गई है. तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है. पहली बार जान्हवी और सिद्धार्थ ने स्क्रीन शेयर किया हैं और उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को अच्छी लग रही है. सॉन्ग ‘परदेसिया’ और ‘भीगी साड़ी’ में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही. मूवी को यूजर्स ने एक्स पर पैसा वसूल बताया है. चलिए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ रुपये की कलेक्शन कर सकती है.

पहले दिन कितनी कमाई करेगी ‘परम सुंदरी’?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘परम सुंदरी‘ ने ओपनिंग डे पर अबतक 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के आंकड़े है और इसमे अपडेट होगा, जिसके बाद ही फाइनल नंबर्स का पता चलेगा. शाम तक इसके नंबर्स अपडेट हो जाएंगे. जबकि इन दिनों सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली भी टिकी हुई है. भले ही दोनों फिल्म की कमाई घट गई है, लेकिन उन्होंने अपनी उपस्थिति बनाई हुई है.

जान्हवी कपूर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर क्या कहा?

जान्हवी कपूर ने ‘परम सुंदरी’ में अपने रोल को लेकर कहा, “सुंदरी मेरे लिए बहुत पर्सनल है. उसकी शालीनता, उसकी शांत ताकत और अपनी जड़ों से जुड़ाव मुझे अपनी साउथ इंडियन विरासत की याद दिलाते हैं. केरल में शूटिंग के दौरान, वहां की खूबसूरती ने मुझे उसके संसार से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया. मैं चाहती हूं कि दर्शक भी वही एहसास कर पाएं.”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कही ये बात

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म में काम करने को अपने अनुभव को लेकर कहा, “परम सुंदरी के साथ मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं वही रोमांस फिर से जी रहा हूं, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं, लेकिन इसे एक नए और रिलेटेबल अंदाज में पेश किया गया है. परम के किरदार में दिल्ली बॉय का चार्म है और उसकी लव स्टोरी दुनियाओं को जोड़ती है. मुझे उम्मीद है दर्शकों को वही गर्मजोशी और खुशी महसूस होगी जो हमने इस फिल्म को बनाते समय महसूस की.”

यह भी पढ़ें- Param Sundari FIRST REVIEW: ‘परम सुंदरी’ का पहला रिव्यू आया सामने, सिद्धार्थ- जान्हवी की जोड़ी ने स्क्रीन पर मचाया जादू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola